डॉन ने लारा दत्ता और प्रियंका को मिलवाया
प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने काफी समय पहले फिल्म 'अंदाज' में साथ साथ काम किया था, आज ऐसा ही कुछ नौ वर्ष बाद होने जा रहा है 'डॉन 2' में ये दोनों नायिकाएं दोबारा एक साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका शाहरूख खान को सलाखों के पीछे ढकेलेंगी तो लारा डॉन का साथ देंगी।
प्रियंका और लारा में कई बातें समान हैं। वर्ष 2000 में दोनों ने सौंदर्य प्रतियोगिता जीती। लारा मिस यूनिवर्स बनी तो प्रियंका मिस वर्ल्ड। इसके बाद दोनों खूबसूरत हसीनाओं ने बॉलीवुड में फिल्म अंदाज के जरिये पहली बार अपनी फिल्मी पारी खेली। दोनों को ही उसी समय अवार्ड भी मिले।
लेकिन उस फिल्म के बाद ये जोड़ी साथ नहीं दिखी जहां प्रियंका ने एक के बाद एक फिल्में साइन की वही लारा फिल्मों में कम ही दिखाई दी। लेकिन इतने समय के बाद डॉन 2 ने प्रियंका और लारा को मिला दिया। देखते हैं कि ये जोड़ी पर्दे पर क्या कमाल करती है।


Click it and Unblock the Notifications












