लारा पर मेहरबान अक्षय कुमार

अक्षय कुमार लारा पर आजकल मेहरबान हो रहे हैं। अक्षय इस समय बुलंदी पर हैं। यही वजह है कि हर अभिनेत्री अक्षय से अपने संबंध मधुर करना चाहती है ताकि अक्षय के जरिये उन्हें फिल्में मिल सके।
अक्षय भी अभिनेत्रियों पर मेहरबान रहते हैं और अब वे लारा की किस्मत संवारने में लगे हैं। वे अपने निर्माता निर्देशकों से लारा को फिल्म में लेने की सिफारिश कर रहे हैं।
यही वजह है कि हाल ही में लारा ने अक्षय की एक कार्टून फिल्म जंबो में बिना कोई पैसा लिये डबिंग की। यह फिल्म बच्चों के लिये है। इस तरह लारा ने अक्षय की मेहरबानी का बदला भी चुकाया।


Click it and Unblock the Notifications