बिना मेकअप के दिखेंगी लारा दत्ता

तो अब लारा को बिना मेकअप के देखने के लिए तैयार हो जाइए। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने विविधताओं भरे रोल किए है। लेकिन पहली बार किसी फिल्म में बिना मेकअप के देखना कैसा रहेगा।
फिल्म बिल्लू बारबर शाहरूख के घरेलू निर्माण कम्पनी की फिल्म है। लारा फिल्म में काम करने के बारे में बताती है, '' जब शाहरूख का फोन आया तो मुझे एक बार लगा कि वो किसी अंतरराष्ट्रीय टूर के लिए बुलाना चाह रहे है पर जब उन्होंने मेरे सामने फिल्म का प्रस्ताव रखा तो मैं अवाक रह गई।''
इस फिल्म में लारा को इरफान खान की पत्नी की भूमिका मिली है जिसके दो बच्चे होते है। हालांकि इससे पहले लारा ने फिल्म पार्टनर में एक बच्चे की मां का रोल निभाया था।
इस फिल्म में पहले तब्बू और अमीषा पटेल को लेने की बात चल रही थी पर उन दानों ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इस बारे में पूछने पर लारा ने बताया, ''उनके फिल्म न करने की वजह कुछ भी हो सकती है पर मैंने प्रियदर्शन की फिल्म भागम भाग में काम किया था और मुझे उन पर पूरा भरोसा था इस लिए मैं काम करने के लिए तैयार हो गई।''


Click it and Unblock the Notifications











