लारा दत्ता ने महेश भूपति के साथ सगाई की

By Jaya Nigam

हमेशा अपने संबंधों के बारे में बोलने से बचने वाले इस कपल ने आखिरकार अपने संबंधों की आधिकारिक पुष्टि कर ही दी। वह भी बकायदा सगाई करने के बाद। मशहूर भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति ने रविवार की सुबह अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि उन्होने और बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता ने पिछले हफ्ते न्यूयॉर्क में सगाई कर ली है। अब हम दोनों ऑफीशयली एक-दूसरे के हो चुके हैं।

महेश भूपति अपनी पहली पत्नी श्वेता जयशंकर से तलाक ले चुके हैं। श्वेता पेशे से मॉडल थीं। उन्होने मीडिया के सामने कुछ अर्सा पहले लारा दत्ता को अपने संबंध टूटने का कारण बताया था। लेकिन लारा का कहना था कि वह जब भूपति से मिलीं उसके लगभग एक साल पहले ही महेश और उनकी पत्नी श्वेता अलग हो चुके थे। इसलिए वह उन दोनों के संबंध खत्म होने की जिम्मेदार नहीं हैं।

महेश भूपति और लारा दत्ता के बारे में मीडिया में इससे पहले अक्सर खबरें आती रही हैं कि दोनों देश के बाहर कई बार एक साथ देखे गए हैं। लेकिन हर बार इस कपल ने इन संबंधों पर बोलने से इनकार किया। शायद इसकी वजह भूपति का श्वेता से अलगाव और तलाक था। सेलेब्रिटी कपल अपने संबंधों की पुष्टि तलाक के बाद ही करना चाहते थे। वैसे न्यूयॉर्क दोनों का पसंदीदा शहर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X