स्काइप के जरिए अपनी बेटी और लारा से मिले भूपति
टेनिस स्टार महेश भूपति ने शनिवार को मेलबर्न से अपनी पत्नी लारा दत्ता और नवजात बेटी से स्काईप पर मिले। लारा ने शुक्रवार दोपहर को बेटी को जन्म दिया। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेल रहे भूपति ने शनिवार को ट्वीट किया, 'अभी अभी स्काईप पर लारा से बात की। लारा और मेरी बेटी ने मेरा मैच भी देखा।'
भूपति पहले ही चाहते थे कि उनके घर बेटी का आगमन हो और अब लारा ने उनकी यह मुराद पूरी कर दी है। ऐसे में भूपति की खुशी का ठिकाना नहीं है।
रवीना टंडन की मानें तो भूपति और लारा ने अपनी बेटी का नाम साएरा रखा है। रवीना ने इस बारे में ट्वीट किया है, 'मेरी दोस्त लारा और भूपति के घर बेटी का आगमन हुआ है। दोनों ने उसका नाम साएरा भूपति रखा है।'
वैसे इस नाम के बारे में लारा और भूपति की तरफ से कोई खबर नहीं आई है। इस बारे में तो भूपति के भारत आने पर ही पता चलेगा कि दोनों अपनी बेटी का क्या नाम रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











