लारा दत्ता और महेश के घर आई शाहजादी
एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनीवर्स लारा दत्ता ने खूबसूरत बेटी को जन्म दिया। लारा के पति महेश ने ट्विटर पर अपनी बेटी के आगमन की खुशखबरी दी है।
महेश ने अपने ट्वीट पर लिखा है 'हमारे घर बेटी का आगमन हुआ है।' लारा के एक करीबी सूत्र का कहना है कि मां और बेटी पूरी तरह स्वस्थ हैं। लारा और टेनीस स्टर महेश ने बीते वर्ष फरवरी में शादी की थी।
अस्पताल में जाने से पहले लारा अंतिम बार मुम्बई में परमेश्वर गोदरेज के घर पर मशहूर टॉक शो प्रस्तोता ओपरा विनफ्रे के सम्मान में आयोजित पार्टी में दिखी थी। बाद में लारा ने अपने साथ ओपरा की फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट की थी। महेश के ट्वीट के साथ सानिया मिर्जा के पिता ने अपने ब्लैकबेरी मेसेंजर में स्टेटस अपडेट किया है वेलकम साइरा भूपति।


Click it and Unblock the Notifications











