बहुत प्रतिभाशाली हैं लारा: विनय पाठक

समानांतर सिनेमा में सफलता हासिल कर चुके अभिनेता विनय पाठक इस बात पर अफसोस जाहिर करते हैं कि बॉलीवुड में अच्छी प्रतिभाओं और खासतौर से महिला प्रतिभाओं का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाता है। विनय को इस बात का अफसोस है कि लारा दत्ता की प्रतिभा का बॉलीवुड में सही इस्तेमाल नहीं हुआ है।
लारा चलो दिल्ली में विनय की सह अभिनेत्री हैं। विनय कहते हैं मैं मानता हूं कि लारा को और अच्छे मौके दिये जाने चाहिए थे। लारा के साथ काम करना मेरे लिए एक बेहतरीन अवसर है। वह शानदार अभिनेत्री हैं लेकिन अभी उन्हें मौकों की जरूरत है। अपनी फिल्म के बारे में लारा ने कहा यह एक ऐसी फिल्म हैं जिसने हम दोनों को ही अपने अभिनय की प्रतिभा दिखाने का मौका दिया और हमने इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











