साजिद खान पर भड़के महेश भूपति ने किया खुलासा, लारा बताती थी वो अश्लील हरकतें करता है
मी टू अभियान के बाद सामने आए कुछ नामचीन चेहरों में साजिद खान का नाम भी शामिल था और वो काफी ज्यादा मुसीबत में फंस चुके हैं। साजिद खान को लेकर अब अभिनेत्री लारा दत्ता के पति और मशहूर टेनिस प्लेयर महेश भूपति का भी बयान आया है जो कि काफी चौकाने वाला है। उन्होने बताया कि हाउसफुल की शूटिंग के दौरान साजिद खान एक्ट्रेसेस के साथ काफी घटिया हरकतें करते थे जो कि लारा मुझे बताती थी। सारी बातों का खुलासा करते हुए महेश ने कहा कि साजिद हीरोइनो से बेतुकी और अश्लील बातें करते थे।
जिससे वो काफी असहज हो जाती थीं लेकिन कोई भी मजबूरी के कारण कुछ नहीं कह पाता थी। महेश भूपति ने बताया कि लारा की एक हेयरड्रेसर फ्रेंड है और उसकी दोस्त एक कलाकार है, उसके साथ भी ये इंसान गंदा व्यवहार करता है।

महेश भूपति ने फिल्म हाउसफुल के दौरान लारा दत्ता और उनके को-स्टार के बारे में मैने कहा था कि आप लोग उसका विरोध नहीं करते हैं तो आप भी इसके पूरी तरह से ही भागीदार हैं।
फिलहाल हाल ही में जो कुछ हुआ इससे साजिद खान ने खुद को हाउसफुल 4 से अलग कर लिया है और अक्षय कुमार ने भी उनके व्यवहार की आलोचना की थी।
फरहान खान ने चचेरे भाई साजिद खान पर लगे सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोपों पर बात की हैं और उनका कहना है कि ये काफी दुखद है और मै जान ही नहीं पाया कि ये कब हो गया। अगर मुझे पता होता तो मैं पहले ही इस बात को सामने ला चुका होता।


Click it and Unblock the Notifications