'सिंह इज ब्लिंग' में कृति नहीं, अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी ये एक्ट्रेस
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार की फिल्मों का आजकल दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में उनकी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' काफी समय से चर्चा में है, कभी एक्ट्रेस की वजह से तो कभी देरी की वजह से। बहरहाल, ताजा खबर यह है कि 'सिंह इज ब्लिंग' के साथ पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर नए अवतार में दिखने वाली हैं।

जी हां, इस बात की जानकारी खुद लारा ने ट्विटर पर देते हुए लिखा है कि 'आपने मुझे फिल्म 'ब्लू' में ग्लैमरस अवतार में देखा है, 'बिल्लू बार्बर' में देसी लुक में देखा, लेकिन अब आप 'सिंह इज ब्लिंग' में मेरा ऐसा अवतार देखेंगे जो आपने कभी नहीं देखा।'
तो फिर फैंस लारा के न्यू लुक के लिए तैयार रहें। वैसे इसी साल लारा दत्ता 'फितूर' में भी नजर आने वाली हैं। आपको बता दें, लारा दत्ता ने हिंदी फिल्मों में अपना करियर अक्षय कुमार के साथ ही फिल्म 'अंदाज' (2003) से शुरू किया था। लेकिन हाल में मां बनने के कारण उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मों से ब्रेक लिया था। अब वे वापसी करने जा रही हैं।
प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही 'सिंह इज ब्लिंग' में लारा दत्ता के समेत अक्षय कुमार और करीना कपूर मुख्य किरदारों में होंगे। सूत्रों के मुताबिक, लारा काफी समय से कमबैक की कोशिश कर रही थीं। लिहाजा, जब अक्षय को यह बात पता चली तो सिंह इज ब्लिंग के लिए उन्होंने ही लारा का नाम सुझाया। बहरहाल, अक्षय कुमार की इस फिल्म का हमें बेसब्री से इंतजार है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications
