'नो एंट्री' में एंट्री को लेकर परेशान लारा
ब्रह्मांड सुंदरी लारा दत्ता इन दिनों काफी परेशान है वजह है आने वाली फिल्म 'नो एंट्री' पार्ट 2 यानी कि 'नो एंट्री में एंट्री'.. फिल्म। साल 2005 की बड़ी हिट रह चुकी फिल्म नोएंट्री का सीक्वेल बनने जा रहा है जिसे अनीस बज्मी ही निर्देशित करेंगे इसके लिए उन्होंने लारा से संपर्क साधा है लेकिन लारा ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। इसकी शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी।
लारा ने कहा कि वो अपनी बेटी सारा के साथ समय बिताना चाह रही है इसलिए उनके पास वक्त कम है साथ ही इस बार फिल्म में करीब 10 अभिनेत्रियां है इसलिए उन्हे देखना होगा कि उनके लिए फिल्म में क्या खास है? इसके बाद ही वो कोई फैसला लेंगी।
गौरतलब है कि साल 2005 की फिल्म 'नो एंट्री' में अभिनेता सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान ने अभिनय किया था और उनके साथ अभिनेत्री लारा, बिपाशा बसु, ईशा देओल और सेलिना जेटली थीं।फिल्म के इस संस्करण में ये तीनों अभिनेता एक बार फिर साथ नजर आएंगे और इन सभी का इसमें जुड़वां किरदार होगा।


Click it and Unblock the Notifications












