इस साल करेंगे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी? इस एक्ट्रेस ने खोल दिया राज !

बी-टाउन के पॉपुलर सितारे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। पिछले कई सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आज भी दोनों साथ ही नजर आते हैं। पिछले 1-2 साल से तो दोनों की शादी को लेकर तरह तरह की खबरें आती हैं लेकिन फिलहाल तक कुछ साफ नहीं हो पाया था। लेकिन पहली बार किसी बॉलीवुड स्टार ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर रिएक्ट किया है।

बेल बॉटम के प्रमोशन में बिजी चल रहीं लारा दत्ता ने आलिया भट्ट और रणबीरकी शादी को लेकर जवाब दिया। उनका मानना है कि दोनों इस साल में शादी कर सकते हैं। ये जवाब उन्होंने तब दिया कि बॉलीवुड कपल का कौन सा रियूमर जल्द ही सच हो सकता है।

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt

लारा दत्ता ने टाइम्स नाऊ के साथ बातचीत में कहा कि वह पुरानी पीढ़ी से हैं और आज कल के युवा कपल जो एक दूसरे को डेट क रहे हैं, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।वह इसी में आगे जोड़ती हैं " मुझे तो कपल्स के बारे में भी नहीं पता कि अब वह साथ है या नहीं। उनका किस से अफेयर चल रहा है।"

इसके आगे जब लारा से कहा गया कि जैसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर तरह तरह के गॉसिप्स आते हैं। तो आपका क्या मानना है, इस सवाल पर लारा दत्ताकहती हैं कि मुझे लगता है कि वह इस साल तक शादी कर लेंगे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशनशिप

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रिलेशनशिप

आलिया और रणबीर एक दूसरे को साल 2017 से डेट कर रहे हैं। दोनों के साथ साथ उनके परिवार भी अक्सर साथ नजर आते हैं। रणबीर के हर फंक्शन का आलिया हिस्सा होती हैं।

आलिया संग शादी पर रणबीर कपूर ने दिया था जवाब

आलिया संग शादी पर रणबीर कपूर ने दिया था जवाब

पिछले साल राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में खुद रणबीर कपूर ने अपनी शादी पर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह और आलिया अब तक शादी कर चुके होते, अगर यह कोविड -19 महामारी ने दस्तक नहीं दी होती।

रणबीर ने बताया था कब तक करेंगे शादी

रणबीर ने बताया था कब तक करेंगे शादी

रणबीर कपूर ने कहा था कि वह अभी शादी के बारे में ज्यादा कुछ कहकर इसका मजाक नहीं बनाना चाहता। मैं जल्द ही इस लक्ष्य को पूरा करूंगा।

बेल बॉटम में लारा दत्ता

बेल बॉटम में लारा दत्ता

बता दें लारा दत्ता इन दिनों अक्षय कुमार के साथ आने वाली फिल्म बेल बॉटम में नजर आएंगी।वह इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में दिखेंगी। ट्रेलर के बाद से लारा दत्ता के किरदार की जमकर तारीफ हुई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X