शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने लगी थी ये हसीना? अक्षय कुमार ने बचाई जान और कह डाली ऐसी बात
Lara Dutta Akshay Kumar: अक्षय कुमार अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं और शुरु से ही फिट रहे हैं। इसके फायदे भी हुए हैं और एक किस्सा है जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस की जान बचाई थी।

जी हां, हम एक सीन की बात कर हैं जिसको पानी में शूट करना था और अचानक लहर आने के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल्म 'अंदाज़' (2003) की शूटिंग की जिसमें लारा दत्ता समुंदर में समाते समाते बची थीं।
खबरों की मानें तो इस दौरान वो एक डांस सीक्वेंस शूट कर रही थीं और तभी हादसा होता है। एक तेज लहर आती है और उन्हें पानी के अंदर खींच ले जाती है।
भारी ड्रेस बन गई मुसीबत
लारा दत्ता को उस वक्त तैरना नहीं आता था और उन्होंने काफी भारी ड्रेस पहनी हुई थी। ड्रेस की वजह से वो पानी की सतह पर नहीं टिक पाईं और डूबने लगीं। लारा दत्ता को लगा कि वो अकेले इसमें फंस गईं हैं और काफी बेबसी महसूस कर रहीं थीं। लेकिन इस दौरान अक्षय कुमार की नजर पड़ी थी कि लारा दत्ता अचानक गायब हो गईं हैं और वो तुरंत उनको बचाने के लिए कूद पड़े। अक्षय कुमार ने लारा को बचा तो लिया लेकिन वो सदमें आ गईं। इसके बाद वो कई दिन तक अस्पताल में रहीं थीं और पानी से उनको डर लगने लगा था। अक्षय कुमार ने उनको सलाह दी थी कि वो स्वीमिंग सीख लें।
फिल्म के लिए सीखी स्वीमिंग
लारा दत्ता ने खुद को चैलेंज किया और फिल्म ब्लू के ऑफर होने के बाद उसको एक्सेप्ट कर लिया। सभी जानते हैं कि ये फिल्म अंडरवॉटर शूट की गई थी और इसके लिए लारा ने स्वीमिंग सीखी थी। इस फिल्म में लारा ने पानी के अंदर के सीन किए और लोगों के सामने अपनी दमदार पर्सनैलिटी रखी। लारा दत्ता की कहानी काफी चर्चा में रहती है। अंदाज फिल्म काफी शानदार थी और उनको पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications
