टेनिस खिलाड़ी या फिट एक्ट्रेस बनेगी लारा की परी

महेश भूपति ने अपनी खुशी का इज़हार ट्विटर के माध्यम से किया। भूपति ने लिखा, 'मुझे और लारा को बेटी हुई'।
भूपति और लारा को ट्विटर पर ही कई हस्तियों नें मुबारकबाद दी। इनमें कॉमेंटेटर हर्षा भोगले, अभिषेक बच्चन और फैशन फोटोग्राफ़र अतुल कास्बेकर शामिल हैं।
अतुल कास्बेकर ने मुबारकबाद देते हुए लिखा, 'जल्द ही हमें या तो एक शानदा टेनिस खिलाड़ी मिलेगी या फ़िर सुपर फ़िट अभिनेत्री। इसके जवाब में भूपति ने लिखा कि अब अगली चुनौती यही है।
अभिनेत्री लारा दत्ता और महेश भूपति ने फरवरी 2011 में शादी की थी। ये महेश भूपति की दूसरी शादी है इससे पहले भूपति की शादी मॉडल श्वेता जयशंकर से हुई थी। पूर्व मिस युनीवर्स और एक्ट्रेस लारा दत्ता नें 2003 में आई फ़िल्म 'अंदाज़' के साथ अपने फिल्मी कैरीयर की शुरुआत की थी।


Click it and Unblock the Notifications











