'19 अगस्त को रहस्य भी खुलेंगे और सिनेमाघर भी', बेल बॉटम को लेकर लारा दत्ता ने किया ये पोस्ट!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय अपनी फिल्म बेल बॉटम के लिए काफी बिजी हैं और ये काफी जल्दी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आए दिन इस फिल्म से स्टार्स किसी ना किसी तरह का अनाउंसमेंट करते हैँ। लेकिन इस समय एक पोस्ट लारा दत्ता की तरफ से किया गया है और यही पोस्ट अक्षय कुमार ने किया है। दरअसल दोनों ने जो कैप्शन लिखा है उससे पता चल रहा है कि बेल बॉटम एक सस्पेंस फिल्म होने वाली है।
लारा दत्ता लिखती हैं.. '19 अगस्त को रहस्य भी खुलेंगे और सिनेमाघर भी।' दरअसल ये फिल्म 19 अगस्त को रिलीज होने वाली है। हालांकि सिनेमाघर तो काफी पहले से खुले हैं लेकिन कोई बड़ी फिल्म इसपर रिलीज नहीं हुआ है।

बेल बॉटम लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली बड़ी फिल्म होगी। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। रंजीत तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई- थ्रिलर है।
अक्षय कुमार के साथ फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और आदिल हुसैन दिखने वाले हैं। अक्षय कुमार काफी बड़ा धमाका करने वाले हैं। लारा दत्ता को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं क्योंकि इस फिल्म में वो इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।
हाल ही में लारा दत्ता का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दिखाया गया था कि कैसे लारा दत्ता इंदिरा गांधी के गेटअप में आती थीं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए उन्होने काफी ज्यादा मेहनत की है।


Click it and Unblock the Notifications











