रोमांटिक फिल्म नहीं है 'चलो दिल्ली'

By Priya Srivastava

Lara Dutta
जल्द ही रिलीज होनेवाली फिल्म चलो दिल्ली को लेकर इन दोनों यह चर्चा जोरों पर है कि यह एक प्रेम कहानी है। लारा दत्ता इसी फिल्म से अपने निर्माण क्षेत्र में कदम रखने की शुरुआत कर रही हैं। लेकिन लारा ने जब से यह खबरें सुनी है। वह बिल्कुल टेंश्ड हो गयी हैं। जबकि वह साफतौर पर कह रही हैं कि वह कोई लव स्टोरी नहीं बना रही हैं।

फिल्म में उनके साथ विनय पाठक ने काम किया है। तो अगर आप सोच रहे हैं कि अभिनेत्री लारा दत्ता की आनेवाली फिल्म चलो दिल्ली एक प्रेम कहानी होगी, तो यह भ्रम छोड़ दीजिए। जी हां, खुद इस फिल्म की सह निर्माता कृषिका लाल का कहना है कि चलो दिल्ली कोई प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि दो बिल्कुल अलग मिजाज के लोगों के सफर की दास्तां हैं।

इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित कृषिका कहती हैं कि वह फिल्म दो ऐसे बिल्कुल अलग मिजाज के लोगों के बारे में हैं, जिन्हें परिस्थितियां एक साथ ले आती हैं, मगर उनमें कोई तालमेल नहीं होता। उन्होंने बताया कि इस सफर में हमने मानवीय रिश्तों और हास्य को जोड़ने की कोशिश की है। मगर जरूरी नहीं कि यह प्रेम कहानी ही हो, क्योंकि दो लोग दोस्त भी हो सकते हैं।

आपको बता दें कि शंशात शाह के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होनेवाली है। जिसमें लारा दत्ता व विनय पाठक मुख्यभूमिका में हैं। खैर फिल्म की रिलीज में अधिक वक्त नहीं है। हमें जल्द ही यह पता चल जायेगा कि फिल्म का क्या हाल होनेवाला है और फिल्म की कहानी में वाकई क्या है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X