'लप्पू सा सचिन' बोलने वाली मिथिलेश का फूटा भांडा, पड़ोसियों ने कहा- '15-16 लोगों के लाखो रुपए खा गई'

Seema Haider Neighbour Mithilesh Bhati: 'लप्पू सा सचिन, झींगूर सा लड़का' डायलॉग बोलने वाली महिला मिथिलेश भाटी ने पिछले काफी दिनों से तहलका मचा रखा है। खासकर महिलाएं फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके बयान के मीम बनाकर जमकर शेयर कर रही हैं।
मिथिलेश भाटी सचिन मीणा के पड़ोस में रहने वाली महिला जो कि अपने हाल के बयान के चलते सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। यूपी के म्याना गांव की रहने वाली मिथलेश भाटी इलाके की अन्य महिलाओं के साथ सीमा हैदर के भारत आने का विरोध कर रही हैं। मिथिलेश भाटी किसान एकता संघ की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह आशा कार्यकर्ता भी हैं। उनके पति किसान हैं। उनकी बड़ी बहन गीता भाटी भी इसी संस्थान से जुड़ी हुई हैं।
अब इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मिथिलेश भाटी की पड़ोसनें उनपर गंभीर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। एक महिला ने बताया कि वो दो हजार रुपए महीने के लेती थीं और सात साल तक उन्होंने ये पैसे लिए और कागज भी ले लिए। पैसे के लालच देकर कागज मंगवाए। 15-16 हो गए पैसा मांगते हुए लेकिन उसने एक भी पैसा नहीं दिया। वो आगे कहती हैं कि जब पैसे मांगने जाती हूं तो कहती है कि कंपनी पैसे लेकर भाग गई। वहां मौजूद बाकी लोगों ने भी उनका समर्थन किया।
दूसरी महिला कहती हैं कि मिथिलेश ने बहुत लोगों के पैसे मारे हैं। कम से कम 15-16 लोगों को ठगा है। यही नहीं, मिथिलेश भाटी से गांव की कई औरतें नाराज नजर आईं और उन्होंने मिथिलेश को खूब खरी-खोटी भी सुनाई है। यही नहीं, सीमा के पड़ोसियों ने कहा है कि उन्हें सीमा से कोई दिक्कत नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











