Seema Haider- एक बार फिर सीमा हैदर पर भड़कीं मिथिलेश भाटी, कहा- 'ये कैसा प्यार, चार बच्चों के बाद भी...'

Seema Haider

Seema Haider News: सीमा हैदर को अपनी प्रेम कहानी के लिए फेमस माना जाता है। सचिन का हाथ थामने के लिए कराची से नोएडा आने वाली सीमा हैदर पर कई तरह के इल्जाम लग चुके हैं लेकिन उन्होंने हमेशा सचिन के लिए अपने प्यार का सिर्फ इजहार ही किया है। इस बीच सीमा हैदर की पड़ोसन ने उनपर एक बार फिर से हमला बोल दिया है।

सीमा हैदर की कथित पड़ोसन मिथिलेश भाटी आए दिन सीम पर हमला बोलती रहती हैं। इस बीच मिथिलेश भाटी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सीमा हैदर के लिए खरे-खरे शब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। इस वीडियो में मिथिलेश कह रही हैं कि वो क्या सोच कर आई, प्यार क्या इसी को कहते हैं? चार बच्चे होने के बाद महिलाओं में इतनी गुंजाइश नहीं बचती कि वो फिर से प्यार करे। उन्हें बच्चों में से ही फुर्सत नही रहती। इसका कैसा प्यार है, जो उमड़-उमड़कर आ रहा है बुढ़ापे में।

इससे पहले भी मिथिलेश भाटी ने सीमा हैदर को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। उन्होंने सीमा के पति सचिन मीणा को काफी उल्टा-सीधा सुनाया था। उन्होंने सीमा के पति को लप्पू सा सचिन बोला था और ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो गया था। मिथिलेश भाटी अब तक सीमा को उल्टा-सीधा कहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं।

आपको बता दें, सीमा गुलाम हैदर एक पाकिस्तानी महिला है, जो कराची की रहने वाली हैं। चार बच्चों की मां सीमा हैदर को 30 की उम्र में 2023 में पबजी खेलते हुए एक भारतीय से ऑनलाइन प्यार हो गया। उनका प्यार परवान चढ़ता गया और सीमा दुबई में काम काम कर रहे अपने पति और पाकिस्तान का अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास पहुंच गईं.

नेपाल से होते हुए सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ चुपके से भारत की सीमा पार कर दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में आकर रहने लगीं। दोनों को हरियाणा के एक शहर के लिए बस में जर्नी करते समय रोका गया और यहीं से सीमा की सच्चाई का पता चला। तभी पता चला कि सीमा अवैध रूप से पाकिस्तान से भारत आई हैं।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X