लप्पू सा कैरी.. सचिन के बाद Carry Minati के पीछे पड़ीं सीमा हैदर की पड़ोसन, वायरल हुआ वीडियो

Lappu Sa Carry Video Viral- लप्पू सा सचिन.. जब आप ये शब्द सुनते हैं तो आपको सीमा हैदर और सचिन मीणा की पड़ोली मिथिलेश भाटी की याद आती है। बेशक इस वक्त उनको लेकर काफी बातें चल रही हैं लेकिन इस बीच वो कैरी मिनाटी के पीछे पड़ गई हैं।
दरअसल सचिन मीणा के बाद उन्होने यूट्यूबर और रोस्टिंग के किंग कहे जाने वाले कैरी मिनाटी को रोस्ट किया है और उनको लप्पू सा कैरी.. जैसे शब्द बोलते हुए काफी मजाक बनाया है। हालांकि मजेदार बात तो ये है कि इस दौरान मिथिलेश के सामने कैरी मिनाटी भी थे।
इस दौरान रेड एफएम ने कैरी मिनाटी और मिथिलेश भाटी को बुलाया था और इस दौरान मिथिलेश से कहा गया कि वो कैरी मिनाटी को उसी अंदाज में रोस्ट करें।
कैसे किया रोस्ट?
क्या है कैरी मिनाटी....। लप्पू सी शक्ल है। झिंगुर सा लड़का है। बोलनो आपे आवे ना। बोल यो पावे ना। और बाइचांस जरा सी हवा चलगी ना तो पतो ना कौन से कोने में जाकर चिपक जागो। ढूंढ़नों पड़गो दूरबीन लेके। और ये सिर पर रख रख्यो है घोसलों। उनमें कबूतर अंडा दे देंगे। बालों को कटवा ले नाई के पास जाके। दिनभर गेम खेलतो रह। पड़यो पड़यो घर म। काम धंधों ना होवे तुझसे। ऐसे डोल रहे हो बन्यो हुयै नवाब। चिल्ला चिल्ला के बात करे। तमीज नाम की चीज ना।
इसके बाद उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रिएक्शन दे रहे हैं। कैरी मिनाटी का कहना था कि ये सब कर्म हैं जो कि उनके सामने आ रहे हैं। इस दौरान कैरी मिनाटी सिर्फ हंस रहे थे और शरमा भी रहे थे।
बता दें कि कैरी मिनाटी के करोंड़ो फॉलोवर्स हैं और उनको इतना पसंद किया जाता जो कि किसी सितारे से कम नहीं हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications