भाषा कभी दिक्कत नहीं रही फुकरे की प्रिया के लिए
बॉलीवुड और दक्षिण की फिल्मों में समान रूप से सक्रिय अभिनेत्री प्रिया कहती हैं कि भाषा उनके करियर के लिए रुकावट कभी नहीं बनी। प्रिया दक्षिण भारतीय हैं।
उन्होंने आईएएनस को बताया, "मेरे लिए भाषा कभी रुकावट नहीं बनी। वैसे मैं तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्में भी करती रहना चाहती हूं।" प्रिया की फिल्म 'फुकरे' आज प्रदर्शित हो गयी है।
उन्होंने कहा, "मैं बॉलीवुड और दक्षिण की फिल्मों में संतुलन बनाकर रखना चाहती हूं। तमिल और तेलुगू फिल्मों के दर्शक भी मेरे प्रशंसक हैं, तो मैं दक्षिण की फिल्मों में काम करना बंद नहीं करूंगी।"
प्रिया श्रीदेवी के साथ फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' और हालिया प्रदर्शित 'रंगरेज' में काम कर चुकी हैं। जल्द ही वह निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा की फिल्म 'फुकरे' में दिखाई देंगी।

उन्होंने कहा, "मृगदीप पहले इंसान हैं, जिन्हें मुझे दिल्ली की लड़की का किरदार नजर आया। यह मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक बात है। मैं खुद को सीमित नहीं करना चाहती, एक अभिनेत्री के तौर पर मैं खुद को हर तरह से निखारना चाहती हूं।"
भविष्य में प्रिया निर्देशन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाना चाहती हैं। आगामी 14 जून को प्रदर्शित हो रही फिल्म 'फुकरे' में पुलकित शर्मा, ऋचा चड्ढा और मनोज सिंह ने भी काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications