प्रकाश झा ने अवैध जमीन पर मल्टीप्लेक्स बनवाया!

खबर आ रही है कि बिहार के बीआईएडीए में आवंटित जमीन विवाद में फंसे जनता दल यूनाइटेड के ऱाष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के बेहद करीबी सलाहाकार मधेपुरा ने निर्माता -निर्देशक प्रकाश झा पर आरोप लगाया है कि झा को बीआईडीए ने अवैध रूप से मल्टीप्लैक्स को बनवाने के लिए मंजूरी आंवटित की है। वो भी नीतीश कुमार के कहने पर।
आपको बता दें कि प्रकाश झा को पाटिल पुरा इंडस्ट्रियल एरिया, औरंगाबाद और और मुजफ्फरपुर और पटना में जमीन आवंटित की गई थी। जिसपर झा अपना मॉल, सिनेमा हॉल और अस्पताल बनवाने वाले हैं। खबर आ रही है कि पटना का मल्टीप्लैक्स बन कर तैयार हो गया है जिसमें 12 अगस्त को झा अपनी फिल्म प्रदर्शित करने वाले हैं। टीवी चैनलों के मुताबिक ये मल्टीप्लैक्स जिस जमीन पर बना है वो अवैध रूप से ली गई है।
आपको बता दें प्रकाश झा इन दिनों अपनी फिल्म आरक्षण को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, मनोज बाजपेई और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार है। हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था में फैली कुरीतियों पर ये फिल्म बनीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











