लम्हा के निर्देशक राहुल ढोलकिया को मिला कश्मीर का न्यौता

ढोलकिया ने बताया, "कश्मीर के कुछ प्रमुख नेताओं और आम कश्मीरियों द्वारा यह फिल्म डीवीडी पर देखी गई है। मैं इसके लिए उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। कश्मीर में अखबारों के पहले पन्ने पर इस फिल्म से संबंधित लेख लिखे गए हैं।"
देखें : लम्हा की तस्वीरे
फिल्म निर्माता ढोकिया ने हालांकि उन कश्मीरी नेताओं का नाम सार्वजनिक करने से इंकार कर दिया है क्योंकि उन्हें डर है कि इससे राजनेताओं द्वारा 'लम्हा' अवैध तरीके से देखे जाने का मसला उठ सकता है। खासतौर से उस समय जब हाल ही में राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों द्वारा 'राजनीति' को अवैध तरीके से देखने के मामले में काफी हो-हल्ला मचा था।
ढोलकिया हालांकि अपने पिता के बीमार होने की वजह से फौरन कश्मीर जाने में असमर्थ हैं। 'लम्हा' के निर्देशन के बाद ढोलकिया ने 'समाज' का निर्देशन किया है जो लगभग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म समाजिक व्यंग्य की तरह है।


Click it and Unblock the Notifications











