ललित मोदी पर फ़िल्म

By Staff
ललित मोदी पर फ़िल्म

क्रिकेट प्रशासन की दुनिया में अपना सिक्का जमा चुके ललित मोदी पर अब एक फ़िल्म बनने जा रही है.

ललित मोदी क्रिकेट की दुनिया के सबसे जाने-पहचाने नामों में से एक हैं और उनकी ज़िंदगी का नाट्य रूपांतर काफ़ी रोचक हो सकता है.

यह फ़िल्म पर्सेप्ट पिक्चर कंपनी बना रही है. कंपनी के संयुक्त प्रंबंध निदेशक शैलेंद्र सिंह ने बीबीसी को बताया उनकी कंपनी पिछले एक साल से ललित मोदी पर फ़िल्म बनाने की सोच रही थी और इस पर काफ़ी शोध भी किया है.

सिंह का कहना था, "भारत में लोगों को बॉलीवुड और क्रिकेट का बहुत चस्का है. ललित मोदी की ज़िंदगी में कई उतार-चढ़ाव हैं जो कि एक अच्छी बॉलीवुड फ़िल्म में तब्दील हो सकते हैं. क्रिकेट और बॉलीवुड का ये मिश्रण दिलचस्प होगा".

ललित मोदी का बॉलीवुड से वैसे ही काफ़ी गहरा संबंध है. आईपीएल की कई टीमों के मालिक उनके अच्छे दोस्त हैं. मसलन शाहरुख़ ख़ान और प्रीति ज़िंटा.

शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी ख़्वाहिश है कि ललित मोदी का किरदार शाहरुख़ ख़ान निभायें लेकिन इसके लिये अभी कोई बात पक्की नहीं हुई है.

वो कहते हैं, ''शाहरुख़ ख़ान का व्यक्तित्व काफ़ी हद तक ललित मोदी जैसा है. दोनों साथ पढ़े हैं और अच्छे दोस्त भी हैं", शैलेंद्र कहते हैं.

मीडिया में चर्चा थी कि मधुर भंडारकर इस फ़िल्म का निर्देशन करेंगे लेकिन शैलैंद्र सिंह ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने फ़िलहाल अभी इस पर कोई फ़ैसला नहीं लिया है. उनके मुताबिक वो नई पीढ़ी के किसी निर्देशक को साइन करना चाहते हैं और मधुर भंडारकर भी उनमें से एक हैं.

कंपनी का कहना है कि उन्होंने इस फ़िल्म के बारे में मोदी से बातचीत की है लेकिन फ़िलहाल वो चैंपियन्स लीग को लेकर बहुत व्यस्त हैं इसलिये इसपर चर्चा बाद में करेंगे.

"फ़िल्म के शोध पर अस्सी प्रतिशत काम पूरा हो गया है. जब ललित मोदी हां कह देंगे तो हम इसपर बचा हुआ काम शुरु कर देंगे."

फ़िल्म को 2011 के क्रिकेट विश्व कप के दौरान रिलीज़ करने की योजना है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X