..................... Lalit Modi Said On Sushmita Sen Being Called A Gold Digger That He Was Her Kept Boyfriend - Hindi Filmibeat

'वो गोल्ड डिगर नहीं मैं डायमंड डिगर था', सुष्मिता सेन संग रिश्ते पर बोले ललित मोदी, कहा- मैं केप्ट बॉयफ्रेंड..

Lalit Modi Sushmita Sen: मशहूर बिजनेसमैन और पूर्व आईपीएल चेयरमैन रह चुके ललित मोदी ने हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन को लेकर कई ऐसे बयान दे दिए हैं जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने सुष्मिता सेन को स्पेशल बताया है और अभिनेत्री पर लगे गोल्ड डिगर के आप को भी खारिज किया और बताया कि वह हर चीज की पेमेंट खुद करती थी।

Lalit Modi Sushmita Sen

ललित मोदी ने इस पर बात करते हुए बताया कि सुष्मिता सेन उनकी जिंदगी का बहुत ही ज्यादा खास हिस्सा रह चुकी है। वह कहते हैं कि "सुष्मिता ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मेरी पर्सनालिटी को निखारने में भी उनका अहम योगदान है। हमारे बीच बहुत ही ज्यादा खूबसूरत रिश्ता हुआ करता था। लेकिन दूरियों और करिया के कारण हम साथ नहीं रह पाए।"

बेटियों की परवरिश को लेकर एक्ट्रेस की तारीफ की

इस दौरान ललित मोदी ने सुष्मिता की जमकर तारीफ की और बताया कि वह आज भी उनकी बहुत अच्छी दोस्त है। ललित मोदी इस पर आगे कहते हैं कि "वह बहुत ही शानदार महिला है और उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर भी अपनी दोनों बेटियों को बहुत अच्छी परवरिश दी है। मैं हमेशा उनकी उपलब्धियां से हैरान रह जाता हूं।"

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को बताया सेल्फ मेड वूमेन

सुष्मिता सेन को सेल्फ मेड वूमेन बताते हुए ललित मोदी ने आगे बात की और कहा कि "वह एक बहुत ही ज्यादा अमीर महिला है। उन्होंने यह सब अपने दम और मेहनत से हासिल किया है। ऐसा कभी भी नहीं हुआ है कि मैं सुष्मिता के साथ में कहीं पर बाहर गया हूं और मुझे किसी भी चीज के लिए पेमेंट करनी पड़ी है। वह हर चीज की पेमेंट खुद किया करती थी और मैं तो एक केप्ट बॉयफ्रेंड था।"

ललित मोदी ने खुद को बताया डायमंड डिगर

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिश्ते की खबरें सामने आने लगी थी तो काफी सारे लोग अभिनेत्री को गोल्ड डिगर कह रहे थे। इस पर बात करते हुए ललित मोदी ने कहा कि "वह एक सेल्फ मेड महिला है और कभी भी किसी से कुछ भी स्वीकार नहीं करती हैं। इसी वजह से जब भी कोई यह कहता है कि वह गोल्ड डिगर है तो नहीं। ललित ही डायमंड डिगर था। जितनी वह गोल्ड डिगर नहीं थी उससे कहीं ज्यादा में डायमंड डिगर था। जहां तक उनका सवाल है तो मैं उम्मीद करता हूं कि मैं उनका डायमंड डिगर बन जाऊं क्योंकि वह सच में एक हीरा थी।"

ललित मोदी ने इस बात का भी खुलासा किया कि सुष्मिता के साथ में अपने रिश्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले उन्होंने अभिनेत्री कोई इस बात की जानकारी दे दी थी। लेकिन अभिनेत्री यह नहीं जानती थी कि वह सच में तस्वीरों को पोस्ट कर देंगे।

जब सुष्मिता के साथ शेयर की तस्वीरें

दरअसल जुलाई 2022 के दौरान ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ में अपने कुछ तस्वीरों को शेयर कर दिया था। फरवरी 2025 में ललित मोदी ने एक वीडियो फिर शेयर किया और सुष्मिता सेन के साथ में अपने ब्रेकअप की पुष्टि कर दी थी। साथ ही अपनी नई पार्टनर रीमा बोरी के बारे में भी खुलासा किया था।

Read more about: lalit modi sushmita sen
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X