सुष्मिता सेन को छोड़कर अब इस हसीना की बाहों का हार हुए जा रहे हैं ललित मोदी, जानिए कौन है ये मस्ती करने वाली..

Lalit Modi

Lalit Modi Ujjwala Raut: आईपीएल के फाउंडर और मशहूर बिजनेसमैन ललित मोदी अपने अफेयर्स और रंगीन लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। जहां पिछले साल एक बार फिर से पूर्व मिस यूनीवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ उनकी कोजी वेकेशन फोटोज ने बवाल मचा दिया था तो वहीं अब एक बार फिर से वो नई हसीना के साथ अपनी तस्वीरों को लेकर छा गए हैं। हर कोई इस हसीना के बारे में जानने के लिए एक्साइटेड दिखाई दे रहा है।

ललित मोदी की वायरल तस्वीर

दरअसल, हाल ही में ललित मोदी अपने दोस्त और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे की तीसरी शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस शादी में ललित मोदी की एक महिला के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और ये ही टॉक ऑफ द टाइन बनी हुई है। ललित मोदी के साथ मस्ती के मूड में दिखाई दे रही ये हसीना सुपरमॉडल उज्जला राउत हैं।

ललित मोदी के रिलेशनशिप के चर्चे

तस्वीर के वायरल होते ही दोनों के रिलेशनशिप के कयास शुरू हो गए हैं। कहा जा रहा है कि सुष्मिता सेन के मामले पर चुप्पी साधे रहने वाले ललित मोदी को दोबारा प्यार मिल गया है। बता दें कि उज्जवला 90s की एक मशहूर सुपरमॉडल हैं।

उज्जवला के साथ ललित मोदी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इन दोनों को कपल बताया जा रहा है। फोटो में ललित ब्लैक सूट पहने दिख रहे हैं और उज्जवला लैवेंडर गाउन में नजर आ रही हैं। दोनों इस तस्वीर में एक दूसरे के साथ सीढ़ियों पर बैठकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

कौन है उज्जवला राउत

हालांकि, अभी तक दोनों ने डेटिंग की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। बता दें कि जहां एक तरफ ललित मोदी मशहूर बिजनेसमैन हैं और उनका नाम फाइनेंशियल फ्रॉड की वजह से खूब सुर्खियों में रहा था। वहीं, दूसरी तरफ 45 की उज्जवला, 90s के दौर में मशहूर सुपरमॉडल रह चुकी हैं। वो 1996 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट में शामिल थीं। इसके अलावा उज्जवला भारत की पहली ऐसी मॉडल थीं जिन्होंने विक्टोरिा सीक्रेट फैशन शो में रैंप वॉक किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X