सुष्मिता सेन संग रिश्ते को लेकर ट्रोल होने पर ललित मोदी का जवाब, पत्नी मीनल के बारे में भी की बात

ललित मोदी और सुष्मिता सेन ने कुछ दिनों पहले अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी और सुष्मिता सेन की कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की थी, जो उनकी मालदीव्स वेकेशन की थी. पोस्ट में उन्हें अपना 'बेटरहाफ' कहकर ललित मोदी ने गुरुवार को धमाका कर दिया था।

बाद में उन्होंने ये भी साफ किया कि उनकी और सुष्मिता सेन की फिलहाल शादी नहीं हुई है और वो सिर्फ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ललित मोदी की इस अनाउंसमेंट के बाद memes बनने लगे और दोनों को ट्रोल भी किया गया। लेकिन अब ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की क्लास लगाई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबे पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है।

lalit-modi-gives-reply-to-trollers-on-relationship-with-actress-sushmita-sen


उन्होंने कहा है, 'मुझे लगता है कि हम अभी भी मध्याकालीन युग में रह रहे हैं जहां, दो लोग दोस्त बनकर नहीं रह सकते। अगर केमिस्ट्री अच्छी हुई, समय सही हुआ तो मैजिक भी हो सकता है।' उन्होंने साथ ही ये भी कहा है कि उनका मंत्र है- जियो और दूसरों को जीने दो।

ललित मोदी ने इस पोस्ट में अपनी दिवगंत पत्नी मीनल मोदी के बारे में भी बाद कि और कहा- 'वो 12 सालों तक मेरी बेस्ट फ्रेंड थी। वो मेरी मां की दोस्त नहीं थी। इस गॉसिप को स्वार्थ की वजह से फैलाई गई है।' ललित मोदी के अलावा सुष्मिता सेन ने भी अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है।


उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए लिखा था- 'मैं उस जगह हूं जहां पर सिर्फ खुशियां ही खुशियां हैं। शादी नहीं की हूं...अंगूठी भी नहीं है...बिना किसी शर्त के चारों तरफ बस प्यार ही प्यार है। मैंने अब आपको क्लैरिफिकेशन दे दिया है...अब अपनी जिंदगी और काम पर फोकस करो। मेरी खुशी को हमेशा शेयर करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आप सभी से बहुत प्यार करती हूं।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X