सुष्मिता सेन बनीं ललित मोदी की Better Half, बेहद प्राइवेट तस्वीरें शेयर करते हुए किया रिश्ते का एलान

इंटरनेट पर थोड़ी देर पहले ही एक खबर आग की तरह फैल गई। ये खबर थी सुष्मिता सेन की शादी की। और इस खबर की पुष्टि की थी बिज़नेसमैन ललित मोदी ने जिन्होंने सुष्मिता सेन के साथ अपनी बेहद प्राइवेट तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें अपनी Better Half बताया। हालांकि, थोड़ी ही देर में उन्होंने पुष्टि कर दी कि वो दोनों केवल पार्टनर हैं।

Recommended Video

Sushmita Sen Lalit Modi Dating Confirms, Maldives Vacation Viral Photos | FilmiBeat

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - हाल ही में परिवार के साथ मालदीव्स में छुट्टियां बिताकर लौटा हूं और साथ में थी मेरी Better Half सुष्मिता सेन।

lalit-modi-announces-wedding-with-sushmita-sen-as-he-shares-cosy-picture-with-her-better-half

ललित मोदी की ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। कुछ लोग इस खबर को पढ़कर हैरान हैं तो बाकी लोग इन तस्वीरों को देख विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि सुष्मिता सेन ने शादी कर ली। लेकिन फिर ललित मोदी ने सामने आकर इस बात का खंडन किया और बताया कि वो दोनों पार्टनर हैं और जल्दी ही शादी भी करेंगे।

56 साल के ललित मोदी

56 साल के ललित मोदी

फिलहाल इंटरनेट इस बात को हज़म कर रहा है कि सुष्मिता सेन बिज़नेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं। सुष्मिता के साथ ललित मोदी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें सुष्मिता के हाथ में अंगूठी भी दिखाई दे रही है। ललित मोदी ने भी कहा है कि वो जल्दी ही शादी भी करेंगे।

रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं

रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं

फैन्स इसलिए भी हैरान रह गए क्योंकि सुष्मिता सेन कुछ ही महीनों पहले एक सीरियस रिलेशनशिप से बाहर आई हैं। सुष्मिता सेन 30 साल के मॉडल रोहमन शॉल को पिछले तीन सालों से डेट कर रही थीं और लिव इन रिलेशनशिप में थीं। हाल ही में ये रिश्ता खत्म हुआ। अब सुष्मिता सेन, 56 साल के बिज़नेसमैन ललित मोदी को डेट कर रही हैं।

ललित मोदी से 10 साल छोटी

ललित मोदी से 10 साल छोटी

जहां, सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल से लगभग 15 साल बड़ी थीं वहीं वो ललित मोदी से 10 साल छोटी हैं। इस साल सुष्मिता सेन ने अपना 46वां जन्मदिन मनाया है। उनकी दो बेटियां है रेने और अलीसा। सुष्मिता की बेटियां भी उनके साथ छुट्टियां मनाने गई थीं।

सालों से है पहचान

सालों से है पहचान

बात करें सुष्मिता सेन और ललित मोदी की तो दोनों सालों से एक दूसरे को जानते हैं। ललित मोदी ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए सुष्मिता सेन के साथ सालों पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं।

एक्स मिस यूनिवर्स

एक्स मिस यूनिवर्स

भारत की पहली मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इस समय अपनी वेब सीरीज़ आर्या के सीज़न 3 की तैयारी कर रही हैं। अपने पिछले बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप के बाद सुष्मिता ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि वो दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट नहीं हैं और वो दोस्त के तौर पर ही बेहतर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X