Ganesh Chaturthi 2024: लालबाग्चा राजा के सिर अनंत अंबानी ने सजाया 20 किलो का सोने का मुकुट, इतनी है कीमत

Ambani Offers Gold Crown To King Of Lalbagh: गणेश चतुर्थी 2024 का शंखनाद हो चुका है, जो 6 सितंबर से शुरू गई है। हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं कि लालबागचा राजा भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली गणेश मूर्ति है। 5 सितंबर को लालबाग के राजा का फर्स्ट लुक सामने आया था। इस वर्ष की मूर्ति मयूरासन पर विराजमान है और सोने के मुकुट से सुसज्जित है।
अनंत अंबानी एंड फैमिली करीब 15 साल से लालबाग के राजल मंडल से जुड़ी हुई है। वहीं, इस बार अनंत अंबानी की ओर से प्रस्तुत रिलायंस फाउंडेशन ने लालबाग के राजा को 20 किलो सोना चढ़ाया है। अब बात करते हैं लालबाग के राजा के ताज की कीमत की।
इस साल लालबाग के राजा को मैरून मखमली पोशाक और असली आभूषण पहनाए गए हैं। भगवान गणेश का मुकुट अभी भी सबसे अधिक ध्यान खींचने वाला तत्व है। सोने का मुकुट अनंत अंबानी द्वारा चढ़ाया जाता है, जो लालबाग के राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के ट्रस्टी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकुट का वजन 20 किलो है और लोकसत्ता के मुताबित गणेश के सोने के मुकुट की कीमत 15 करोड़ रुपये है। कारीगरों को मुकुट की बारीक से बारीक बारीकियों को पूरा करने में लगभग 2 महीने लग गए।
गणेश चतुर्थी 204 शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी 7 सितंबर 2024 को सुबह 11.31 बजे से शुरू होती है और 7 सितंबर 2024 को दोपहर 2.07 बजे समाप्त है। ऐसे में ये अवधि 2 घंटे 37 मिनट की है।
मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त 7 सितंबर 2024 को दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 3.07 बजे तक है।
गणेश विसर्जन सोमवार, 16 सितंबर 2024 को है ।
गणेश विसर्जन मुहूर्त
सुबह का मुहूर्त- सुबह 9.11 बजे से दोपहर 1.47 बजे तक
दोपहर का मुहूर्त- दोपहर 3.19 बजे से शाम 4.51 बजे तक
शाम का मुहूर्त- शाम 7 बजकर 51 मिनट से रात 9 बजकर 19 मिनट तक
रात्रि मुहूर्त- रात 10 बजकर 47 मिनट से सुबह 3 बजकर 12 मिनट तक
जानकारी के लिए आपको बता दें कि चतुर्दशी 16 सितंबर, 2024 को दोपहर 3.10 बजे शुरू होती है और 17 सितंबर, 2024 को सुबह 11.44 बजे समाप्त होती है।


Click it and Unblock the Notifications











