Reactions: फैन्स ने पास किया आमिर का लाल सिंह चड्ढा लुक, दिए 400 करोड़ नंबर
आमिर खान का लाल सिंह चड्ढा पोस्टर आज रिलीज़ किया गया है। पोस्टर में आमिर खान बेहद प्यारे से सरदार जी के अवतार में दिखाई दे रहे हैं और इस पोस्टर को देखकर फैन्स का उन पर दिल आ गया है। जहां आमिर का लुक बेहद साधारण है वहीं उनका हाव भाव उतने ही क्यूट।
ये फिल्म ऑस्कर विजेता फिल्म फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है और इसलिए फैन्स को फिल्म से ज़्यादा उम्मीदें कम थीं। ऐसे में आमिर के पहले लुक ने सबको चौंका भी दिया है और फिल्म के लिए उत्साहित भी कर दिया है।

लाल सिंह चड्ढा क्रिसमस 2020 पर रिलीज़ हो रही है और अभी से ही फैन्स ने इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के कयास 400 करोड़ लगाना शुरू कर दिया है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं सीक्रेट सुपरस्टार फेम अद्वैत चंदन और आमिर खान के अपोज़िट फिल्म में दिखाई देंगी करीना कपूर।


Click it and Unblock the Notifications