एशियन फिल्म फेस्टीवल में दिखाया जायेगा कि 'लक्ष्मी' कैसे बनीं वैश्या?

Video: फिल्म 'लक्ष्मी' का ट्रेलर
एक जून से 14 जून तक चलने वाले इस समारोह की शुरूआत 'लक्ष्मी' से होगी। प्रतिष्ठित लेखक और फिल्म निर्देशक कुकुनूर कार्यक्रम के लिए लंदन जाएंगे और प्रदर्शन के दौरान राजधानी के ट्राइसाइकल थियेटर में बातचीत के लिए समारोह में मौजूद रहेंगे।
आपको बता दें कि 'लक्ष्मी' एक ऐसी लड़की की कहानी है जो कि मात्र 14 साल की उम्र में ही नामी-गिरामी वैश्या बन जाती है। वास्तविक घटना पर आधारित फिल्म 'लक्ष्मी' में मोनाली ठाकुर, सतीश कौशिक, राम कपूर और खुद नागेश ने भी काम किया है।
फिल्म में लीड रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री शेफाली शाह का कहना है कि फिल्म की कहानी ही ऐसी है कि इसे हर किसी को बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "जब नागेश फिल्म का प्रस्ताव लेकर मुझसे मिले, मैंने सबसे पहले यही कहा कि यह कहानी तो हर किसी को बताई जानी चाहिए। यह ऐसी कहानी है, जो आपको झकझोरती है। ऐसा हो ही नहीं सकता कि आप इस कहानी को सुनने जानने के बाद कोई प्रतिक्रिया न दें।"
मालूम हो कि जनवरी में फिल्म का वैश्विक प्रदर्शन पाम स्प्रिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल 2014 में किया जा चुका है।
<center><iframe frameborder="0" width="100%" height="270" src="//www.dailymotion.com/embed/video/x172b0y" allowfullscreen></iframe><br /><a href="http://www.dailymotion.com/video/x172b0y_lakshmi-official-trailer-hd-releasing-on-17th-jan-2014_shortfilms" target="_blank">Lakshmi | Official Trailer (HD) | Releasing on...</a> <i>by <a href="http://www.dailymotion.com/LakshmiTheFilm" target="_blank">LakshmiTheFilm</a></i></center>


Click it and Unblock the Notifications