लेक्मे फैशन वीक के दौरान करिश्मा की तारीफ करते दिखे शाहिद
कभी करीना कपूर की वजह से कपूर फैमिली के बेहद करीब रहे शाहिद कपूर हाल ही में लेक्में फैशन वीक के दौरान करिश्मा कपूर के साथ वक्त बिताते और उनकी तारीफ करते दिखे। लेक्मे फैशन वीक के दौरान शाहिद कपूर और करीना कपूर सहित बॉलीवुड के कई बड़े बडे़ दिग्गज स्टेज पर दिखे। इस वीक का काल चौथा दिन था और इस चौथे दिन भी करीब 30 सेलिब्रिटीज ने स्टेज पर जाकर अपने पसंदीदा डिजायनर्स के कपड़ों को शोकेस किया। काजोल, करिश्मा कपूर, अर्जुन कपूर सुशांत सिंह रॉय, परिणिती चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा आदि सभी बड़े-बड़े स्टार्स इस शो के दौरान मौजूद थे। अरबाज खान भी अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा खान के साथ स्टेज पर आए।
करीना कपूर और शाहिद कपूर काफी समय बाद एक दूसरे के साथ नज़र आए। करिश्मा कपूर और शाहिद कपूर बैकस्टेज एक दूसरे से मिले। करिश्मा कपूर शेला के कपड़ों को शोकेस करने जा रही थीं और शाहिद कपूर अपने अच्छे दोस्त कुणाल रावत के कपड़ों को। करिश्मा कपूर और शाहिद कपूर एक दूसरे से मिले और एक दूसरे के साथ थोड़ी बात भी की। शाहिद कपूर ने करिश्मा की तारीफ करते हुए कहा कि वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दोनों ने उसके बाद अपने-अपने काम के बारे में बात की और शाहिद ने करिश्मा को बताया कि वो अभी-अभी केपटाउऩ से आ रहे हैं जहां राजकुमार संतोषी की फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो की शूटिंग चल रही हैं।
करिश्मा से थोड़ी देर बात करने के बाद शाहिद को स्टेज पर जाना था। करिश्मा ने वहीं बैठकर शाहिद को स्क्रीन पर देखती रहीं। लेकिन शो के बाद करिश्मा और शाहिद नहीं मिल पाएं क्योंकि शाहिद को मीडिया ने घेर लिया। ज्ञात हो कि कुछ साल पहले जब शाहिद कपूर और करीना कपूर एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे तब शाहिद कपूर फैमिले के बेहद करीब थे। लेकिन करीना की शादी के बाद से शाहिद कपूर फैमिली से बिल्कुल अलग ही हो गये। करिश्मा और शाहिद को एक साथ देख लोगों को यही लगा कि काश करीना और शाहिद आज भी साथ होते। 6 साल पहले करीना कपूर और शाहिद कपूर ने इसी स्टेज पर मनीष मल्होत्रा के डिजायनर कपड़ों को शोकेस किया था।


Click it and Unblock the Notifications












