Lakme fashion week में झिलमिला उठे सितारे, रैंप पर दिखा स्टार्स का जलवा, देखें तस्वीरें

lakme fashion week

Lakme Fashion week 2023: देश के सबसे बड़े फैशन इवेंट लैक्मे फैशन वीक की शुरुआत हो चुकी है। हर किसी को लैक्मे फैशन वीक का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, इस साल भी इस इवेंट में स्टार्स का मेला लगा है। हर कोई एक से बढ़कर एक अंदाज में लैक्मे फैशन वीक में नजर आ रहे हैं।

लैक्मे फैशन वीक एक शानदार फैशन इवेंट है जो 9 मार्च से 12 मार्च तक 4 दिनों तक चलेगा। मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में इसको आयोजित किया जा रहा है। इसके फिनाले में मनीष मल्होत्रा अपना कलेक्शन पेश करेंगे। इस इवेंट में स्टार्स एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रहे हैं।

फैशन की दुनिया में लैक्मे फैशन वीक इवेंट एक बड़ा नाम बन चुका है। यही वजह है कि साल में दो बार इस इवेंट को ओर्गनाइज किया जाता है। रकुल प्रीत सिंह और विजय वर्मा भी लैक्मे फैशन वीक में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आए हैं। हर कोई इनके लुक्स की तारीफ करते नहीं थक रहा है। दोनों ब्लू आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रहे थे।

नेहा धूपिया भी लैक्मे फैशन वीक में सफेद आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस साल इवेंट में राहुल मिश्रा, पेरो के अनीत अरोड़ा, कल्लोल दत्ता, कृति तुला, रुद्राक्ष द्विवेदी और हिरो, सुधीर राजभर, मसाबा गुप्ता, भाव्या गोयनका जैसे नामी फैशन डिजाइनर हिस्सा ले रहे हैं।

कोंकणा सेन शर्मा, सोनाली बेंद्रे, मंदिरा बेदी समेत कई सेलेब्स लैक्मे फैशन वीक में स्टाइलिश अंदाज में छा गए हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

लैक्मे फैशन वीक में खादी इंडिया के भी स्पेशल कलेक्शन को दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इन लुक्स और आउटफिट की काफी तारीफ हो रही है। बता दें कि, हर साल लोगों को लैक्मे फैशन वीक का बेसब्री से इंतजार रहता है और लोग अपने स्टार्स के स्टनिंग लुक को देखने के लिए बेताब रहते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X