Lakme Fashion Week 2022: Exclusive! मौनी रॉय ने बताया पहले करवा चौथ पर क्या मिला गिफ्ट!

मुंबई में इस साल लेक्मे फैशन वीक शुरू हो चुका है और रविवार को मौनी रॉय ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। पायल सिंघल के खूबसूरत लहंगे में मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने जरदोजी की कढ़ाई किए लहंगे को पहना था। उन्होंने ज्वेलरी में मांग टीका के साथ अपने लुक को पूरा किया था। मौनी रॉय अपनी लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
इस दौरान मौनी रॉय ने फिल्मीबीट से एक्सक्लूसिव बातचीत की। उन्होंने इस दौरान पायल सिंघल की तारीफ की। वहीं, लहंगे के साथ मौनी रॉय के हाथों में लगी करवा चौथ की मेंहदी, उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। मौनी रॉय से जब उनके पहले करवा चौथ के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने शेयर किया उनके लिए इस त्योहार को पहली बार मनाने का अनुभव कैसा रहा।
मौनी रॉय ने कहा, 'यह पहला करवा चौथ था और मैं बंगाली हूं, वो मल्लू है। हम दोनों की तरफ कोई नहीं सेलिब्रेट करता लेकिन मेरी मदर इन लॉ रखती थीं करवा चौथ तो मैंने भी रखा। शुरू में मुझे लगा कि शायद मुश्किल होने वाला है। लेकिन, यह बढ़िया रहा। मुझे लगता है कि भारतीय संस्कृति की यही खूबसूरती है कि हम प्यार से सारे त्योहार को मनाते हैं। परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं तो अच्छा लगता है।'
वहीं, सूरज नांबियार की तरफ से मौनी रॉय को क्या खास तोहफा करवा चौथ पर मिला ? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, गिफ्ट मिलने वाला है, ऑर्डर हुआ है, जब आएगा तो मैं बताउंगी। मौनी रॉय ने साथ ही ये भी शेयर किया कि, भारतीय परिधान में रेखा और माधुरी दीक्षित उनकी फेवरिट हैं।
बता दें कि, मौनी रॉय ने इसी साल लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी रचाई है। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं और दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











