..................... Laila Teri Le Legi song is the inspiration of Amitabh Bachchan , अमिताभ के चुम्मा से प्रेरित है लैला तेरी ले लेगी - Hindi Filmibeat

अमिताभ के चुम्मा से प्रेरित है लैला तेरी ले लेगी

अनुराग कश्यप ने कुछ समय पहले बॉम्बे टॉकीज के फर्स्ट लुक लॉंच के दौरान कहा था कि मुंबई में रहने वाले हर एक शख्स की जिदंगी से कहीं ना कहीं अमिताभ बच्चन जुड़े हुए हैं। इस बात को सच साबित करते हैं निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला के गाने। शूटआउट एट वडाला फिल्म के दो गाने बबली बदमाश है और लैला तेरी ले लेगी में अमिताभ बच्चन के कुछ पुराने गानों की झलक आपको देखने को मिलेगी। इस ये फिल्म मान्या सुर्वे जो कि मुंबई का एक बहुत बड़ा डॉन था पर आधारित है। फिल्म के दोनों गानों में अमिताभ बच्चन की नकल की गयी है। खास तौर पर उनकी ड्रेसेस की।

बबली बदमाश है आइटम सॉंग जो कि प्रियंका चोपड़ा पर शूट किया गया है में प्रियंका चोपड़ा ने अमिताभ बच्चन की फिल्म याराना के हिट सॉंग सारा जमाना हसीनों का दिवाना पर आधिरत है और इस गाने में प्रियका चोपड़ा ने अमिताभी की तरह ही ब्लैक ड्रेस पहनी है जिसके किनारों पर लाल रंग की छोटी छोटी बल्ब लगी हैं। दूसरी तरफ इसी फिल्म के दूसरे गाने में जिसमें सन्नी लियोन ने काफी हॉट स्टेप्स किये हैं में जॉन अब्राहम ने सफेद शर्ट, ब्लैक जैकेट और लाल स्टोल पहना है जो कि अमिताभ बच्चन की फिल्म हम के गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' की कॉपी है। अमिताभ बच्चन की कॉपी करने की बात पर फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता ने कहा "हम शुरु से ही बच्चन साहब की फिल्में देखते आ रहे हैं। याराना से सारा जमाना और हम फिल्म से जुम्मा चुम्मा उनके यादगार गाने हैं। मुझे बहुत खुशी है कि मैं अपने गानों के जरिये उन गीतों की याद ताजा कर सका हूं।"

संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला में जॉन अब्राहम, कंगना रानावत, अनिल कपूर, रोनित रॉय, मनोज बाजपेयी, तुषार कपूर, सोनू सूद, महेश मांजरेकर और सिद्धांत कपूर जैसे बड़े बड़े कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में दो आइटम सॉंग सन्नी लियोन और प्रिंयका चोपड़ा पर शूट किये गये हैं। इन गानों में से सन्नी लियोन का लैला तेरी ले लेगी काफी हिट हो रहा है। सन्नी लियोन का ये पहला आइटम सॉंग है और प्रियंका चोपडा ने भी पहली बार किसी फिल्म में आइटम सॉंग करना मंजूर किया है। ये फिल्म एक मई को रिलीज होगी। इसी फिल्म का एक और गाना आला रे आला 16 अप्रैल को लॉंच हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X