बढ़ रही हैं सन्नी लियोन-तुषार कपूर की करीबियां
मुंबई। पोर्न की दुनिया की सफल अभिनेत्री रहीं सन्नी लियोन इन दिनों तुषार कपूर के काफी करीब देखी जा रही हैं। उनकी करीबियां सिर्फ सेट तक नहीं बल्कि ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से भी दोनों मैसेज एक्सचेंज कर रहे हैं।
दोनों के चर्चे तब शुरू हुए जब शूटआउट एट वडाला के सेट पर अपने पहले आइटम नंबर 'लैला तेरी ले लेगी' की शूटिंग पर पहुंचीं। बहन एकता कपूर की इस फिल्म के प्रोमोशन पर तुषार नहीं पहुंचे ऐसा कैसे हो सकता है। तुषार आये और सन्नी से उनकी मुलाकात देखते ही देखते दोस्ती में बदल गई। तुषार और सन्नी ने लैला तेरी ले लेगी गीत पर जमकर ठुमके लगाये। दोनों ने स्टेज पर खूब डांस किया और फिर लोगों से मुलाकात भी साथ ही की। इस दौरान सन्नी के पति भी वहां मौजूद थे, लेकिन वो उस समय सन्नी के इंडियन लुक में पूरी तरह डूब चुके थे।
बात अभी खत्म नहीं हुई। सन्नी लियोन ने तुरंत तुषार को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया। फिर तुषार ने भी और ट्विटर पर एक दूसरे को सीसी कर शूटआउट एट वडाला को लेकर ट्वीटिंग शुरू हो गई। सन्नी के हर ट्वीट का जवाब तुषार दे रहे हैं। खैर ये दोस्ती तब तक तो जारी ही रहेगी, जब तक फिल्म पर्दे पर नहीं आ जाती, क्योंकि एकता के लिये सन्नी इस समय सिर्फ आइटम गर्ल नहीं बल्कि प्रोमोशन का जरिया भी हैं।
तस्वीरों में तुषार-सन्नी की नजदीकियां


Click it and Unblock the Notifications