रईस का नया गाना...शाहरूख खान और उनकी लैला ओ लैला सनी लियोन!

शाहरूख खान स्टारर रईस का नया गाना लैला ओ लैला आज रिलीज़ हो रहा है और गाने में सनी लियोन ठुमके लगाते नज़र आएंगी। जानें गाने की डीटेल्स।

शाहरूख खान स्टारर रईस का आईटम नंबर लैला ओ लैला आज रिलीज़ हो रहा है। गाने की एक झलक फिल्म के ट्रेलर में दिखी थी लेकिन अब आज पूरा गाना रिलीज़ होने वाला है और अगर खबरों की मानें तो ये 2017 का सबसे ज़बर्दस्त आईटम नंबर हो सकता है।

हालांकि सनी लियोन का मानना है कि ये आईटम नंबर नहीं है लेकिन फिर भी इस गाने के चर्चे काफी ज़ोर शोर से चल रहे हैं और अब हम आपको दे रहे हैं गाने की कुछ बेहद एक्सक्लूसिव डीटेल्स।

Laila-O-Laila-Sunny-Leone-Shahrukh-Khan-Raees-Song

गाने की शुरूआत में सनी लियोन ज़बर्दस्त ठुमकों के साथ नज़र आएंगी और जैसे ही शाहरूख खान की एंट्री होगी, उनका एक्सप्रेशन देखने वाला होगा। लगेगा कि वो शाहरूख का ही इंतज़ार कर रही थीं....वो आ गया...देखो देखो वो आ गया टाइप।

दूसरी तरफ शाहरूख खान का एक्सप्रेशन बिल्कुल अलग रहेगा, जैसे कि उन्हें सनी लियोन से कोई मतलब नहीं और वो केवल धंधे पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन सनी लियोन उन्हें रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

अब देखना ये है कि गाने का अंत होते होते तक शाहरूख खान सनी लियोन के साथ ठुमके लगाते हैं कि नहीं। वैसे इस गाने पर शाहरूख - सलमान और सनी लियोन का बिग ब़ॉस प्लान तो आपको पता ही होगा। डीटेल्स जानिए यहां।

वैसे रईस के इस गाने को सीधा सीधा टक्कर लेना होगा काबिल के गाने हसीनों का दीवाना से। इतना ही नहीं, सनी लियोन की सीधी टक्कर होगी इन हसीनाओं से-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X