TRAILER: इम्तियाज़ अली फिर लेकर आए हैं प्यार में पागल लैला मजनू, झलक ही रोंगटे खड़ी कर देगी

इम्तियाज़ अली और एकता कपूर एक बार फिर प्यार में पागल दो लोगों की दास्तां लेकर आए हैं और इस बार बिना नाम बदले। लैला मजनू के साथ इम्तियाज़ अली के भाई साजिद अली अपना डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं लेकिन पूरे ट्रेलर में आपको इम्तियाज़ अली की छाप मिलेगी। ट्रेलर की पहली लाइन ही है - प्यार का प्रॉब्लम पता है? जब तक पागलपन ना दिखे, वो प्यार नहीं लगता।

फिल्म से अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं जो लैला और मजनू के किरदारों में दिखेंगे। फिल्म 7 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और अमीरी - गरीबी की दीवार से जूझते प्यार की कहानी है जिसे बेहद दर्द भरे अंदाज़ में पेश किया गया है। ट्रेलर की झलक ही आपके रोंगटे खड़ी कर देगी।

laila-majnu-official-trailer-released-director-sajid-ali-producer-imtiaz-ali

वहीं ट्रेलर से साफ है कि फिल्म का म्यूज़िक लोगों के साथ काफी समय तक रहेगा। लैला और मजनू का विषय बॉलीवुड के लिए नया नहीं है ऐसे में देखना होगा कि साजिद अली इसे किस तरह परोसेंगे। साजिद करीब 4 साल से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिल्म की लोकेशन काफी बेहतरीन दिख रही हैं।

जिन्हें लैला मजनू की कहानी नहीं पता है, उनकी जानकारी के लिए लैला और मजनूं, पाकिस्तान के दो प्रेमी थे। जिनके बारे में काफी कहानियां मशहूर हैं। एक कहानी के मुताबिक, लैला अमीर शाह की बेटी थी जिसे गरीब कैस से बचपन में प्यार हो जाता है। जब इस बात का पता लैला के भाई को चलता है तो वो मजनू को मार देता है। लैला भी उसकी कब्र के पास खुदकुशी कर लेती है।

दूसरी कहानी की मानें तो लैला और मजनू दोनों समाज के डर से एक साथ भाग जाते हैं लेकिन जब उन्हें लगता है कि अब नहीं बच पाएंगे तो खुदकुशी कर लेते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X