Actress Murder: सौतेले पिता ने टॉप एक्ट्रेस को उतारा मौत के घाट, 5 लोगों के साथ मिलकर किया ऐसा काम

Laila Khan Murder Case: साल 2011 में परवेज टाक को अदालत ने अपनी सौतेली बेटी और एक्ट्रेस लैला खान, उनकी मां और चार भाई बहनों की हत्या का दोषी ठहरा दिया है। दरअसल, आपको बता दें कि टाक को भारतीय दंड संहिता आईपीसी के तहत बाकी अपराधों के साथ-साथ हत्या और सबूत को नष्ट करने पर भी दोषी ठहराया गया। अब अदालत में 14 मई को उसे सजा सुनाई जाएगी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि परवेज टाक, अभिनेत्री लैला खान की मां सेलिना का तीसरा पति था। लेकिन फरवरी 2011 में लैला खान और उनकी मां के अलावा चार भाई-बहन महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में मृत पाए गए। दरअसल संपत्तियों पर बहस के बाद में टाक ने पत्नी सेलिना को और फिर लैला के बाद चार भाई बहनों को भी मार डाला।
हालांकि इन हत्याओं का मामला तब सामने आया जब टाक को जम्मू कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में अभी शवों को बेहद बुरी हालत में बंगले से बरामद किया गया था। इसके बाद में अभियोजन पक्ष द्वारा टाक को लेकर 40 गवाहों से पूछताछ की गई थी। हालांकि अब लैला खान और उनकी मां के अलावा उनके चारों भाई बहनों को इंसाफ मिल चुका है।
अगर हम लैला खान की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में कन्नड़ फिल्म मेकअप से की थी। इसके बाद में उन्होंने राजेश खन्ना के साथ फिल्म वफा ए डेडली लव स्टोरी में काम किया था। हालांकि उनकी फिल्में फ्लॉप साबित हुई। लेकिन फिल्मों में उनके बोल्ड अंदाज की वजह से वह काफी चर्चा में आ गई थी।
इन हत्याओं की बात की जाए तो साल 2011 में जब परवेज ने लैला खान और उनकी मां के अलावा चारों भाई बहनों की हत्या की थी तो लैला की मां के पहले पति नादिर शाह पटेल ने इसकी रिपोर्ट दायर करवाई थी। पुलिस की जांच के बाद टाक को गिरफ्तार किया गया। टाक ने हत्या करने के बाद सभी लोगों में शवों को फार्महाउस में गढ़ दिया था और बाद में शवों की डीएनए टेस्ट से पहचान की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications













