लैला खान के कातिल को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, फार्म हाउस में मिले थे पूरी फैमिली के कंकाल

Laila khan parvez tak

Laila Khan Murder Case: मशहूर अभिनेत्री लैला खान और उनके परिवार के हत्याकांड के दोषी और उनके सौतेले पिता परवेज टाक को अदालत ने फांसी की सजा सुना दी है। दरअसल परवेज ने साल 2011 में लैला खान के साथ उनकी मां और चार भाई बहनों की भी हत्या कर डाली थी। इसका पूरा मामला मुंबई कोर्ट में चल रहा था और अब इस पर सेशन कोर्ट ने दोषी परवेज को फांसी की सजा सुनाई।

इतना ही नहीं अदालत द्वारा परवेज पर सबूत मिटाने के भी आप थे और उसे दोषी भी पाया गया। बता दें कि लैला मर्डर केस का पूरा मामला 14 साल पुराना है। लैला खान और उनकी मां के अलावा चार भाई बहनों की हत्या करके परवेज ने उनके शवों को फार्महाउस में गाड़ दिया था। दरअसल इस घटना का पता तब चला जब लैला खान के पिता ने मुंबई के ओशिवारा में किडनैपिंग का केस दायर करवाया था।

लैला खान के पिता ने शिकायत में यह भी कहा था कि परवेज ने उनके परिवार के सदस्यों को किडनैप किया। हत्या के कुछ महीने बाद ही परवेज को जम्मू कश्मीर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में ले लिया था। हालांकि उसने पहले तो लैला और उसके परिवार के बारे में झूठ बोला और कहा कि वह दुबई में है। हालांकि बाद में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने भी उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया।

अगर आप लैला खान के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म 'मेकअप' से की थी और उनका असली नाम रेशमा पटेल था। उन्होंने राजेश खन्ना के साथ में भी फिल्मों में काम किया है। वफ़ा: ए डेडली लव स्टोरी में राजेश खन्ना उनके साथ नजर आए थे और दोनों के बीच बोल्ड सीन भी थे। जिसके चलते उनकी खूब आलोचना भी हुई।

More from Filmibeat

Read more about: laila khan parvez tak
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X