खुश क्यों न हों सन्नी जब लैला ने दिलाये 1.5 करोड़
मुंबई। बॉलीवुड में 'लैला सबकी ले लेगी' से धमाल मचाने वाली सन्नी लियोन इन दिनों काफी खुश हैं। आखिर खुश क्यों न हों, लैला की वजह से उन्हें डेढ़ करोड़ की डील जो मिल गई। जी हां बॉलीवुड से जुड़े सूत्रों की मानें तो जिस समय सन्नी लैला की शूटिंग कर रही थीं, तभी उद्यमी एवं अभिनेता सचिन जोशी ने एक एनर्जी ड्रिंक की ब्रांड अंबेस्डर बनने का ऑफर दिया। उस एनर्जी ड्रिंक का नाम ट्रिप्पल एक्स है।
सन्नी ने यह ऑफर तुरंत स्वीकार किया और उनके अकाउंट में डेढ़ करोड़ पहुंच गये। जरा सोचिये भारत में पैदा हुई सन्नी, जो बचपन से कनाडा में रही और फिर पोर्न फिल्मों की टॉप स्टार बनीं, उसकी जिंदगी की सबसे ज्यादा कमाई भारत से ही हुई है।
सन्नी लियोन खुद बताती हैं कि जब वो पोर्न की दुनिया में सक्रिय थीं, तब उनकी वेबसाइट को सबसे ज्यादा क्लिक्स और विज्ञापन भारत से मिलते थे। अगर प्रतिशत की बात करें तो 80 फीसदी पैसा वो भारत से ही कमाती थीं। जबकि उस समय उन्होंने बॉलीवुड के बारे में सोचा तक नहीं था। आज बॉलीवुड ने उन्हें स्वीकार किया और सिर आंखों पर बिठाया है।
जिस्म-2 के बाद फिल्म जल्द ही उनकी एक फिल्म रागिनी एमएमएस 2 आने वाली है, जो एकता कपूर बना रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












