'लाहौर' बनेगी हॉलीवुड में भी

By Jaya Nigam
'लाहौर' बनेगी हॉलीवुड में भी

ऋचा शर्मा

बीबीसी हिंदी संवाददाता

बॉलीवुड में हॉलीवुड की फ़िल्मों से प्रेरित होकर फ़िल्में बनने के बारे में तो सभी सुनते आए हैं लेकिन अब ठीक इससे उलट होने जा रहा है.

निर्देशक संजय पूर्णसिंह चौहान की बहु-चर्चित फ़िल्म ‘लाहौर’ के रीमेक के अधिकार ख़रीदने के लिए ‘हॉलीवुड गैंग’ नामक अमरीकी कंपनी ने ‘लाहौर’ के निर्माताओं से संपर्क किया है. ‘हॉलीवुड गैंग’ ने ‘300’ और रॉबर्ट डी नीरो अभिनित ‘एवरीबडी इज़ फ़ाइन’ जैसी फ़िल्में बनाई हैं.

फ़िल्म ‘लाहौर’ को भारत में प्रसिद्ध हॉलीवुड स्टूडियो वॉर्नर ब्रदर्स ने रिलीज़ किया था. इस फ़िल्म ने कई अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोहों में अवार्ड जीते हैं.

तो कैसा हुआ ये सब कुछ? इसके जवाब में फ़िल्म के निर्देशक संजय पूर्णसिंह चौहान कहते हैं, “दुनिया भर के समारोहों में ये फ़िल्म काफ़ी सराही गई. इसके बाद कुछेक सप्ताह पहले हॉलीवुड गैंग से हमारे प्रॉक्डशन हाउस को एक मेल आया. मेल में उन्होंने कहा कि वो इस फ़िल्म को हॉलीवुड के लिए बनाना चाहते हैं. ये एक बड़ी है. मेरे निर्माता इससे बहुत ख़ुश हुए और इस बारे में आगे की प्रक्रिया शुरु कर दी.”

तरक्की

चौहान मानते हैं आजकल भारतीय सिनेमा काफ़ी तरक्की कर रहा है. नए निर्देशक नए विचारों के साथ आ रहे हैं और तकनीक में भी पहले से कहीं ज़्यादा सुधार हुए हैं.

वे कहते हैं, “ नए निर्देशकों के पास अच्छी पटकथाएं भी हैं और उन्हें तकनीक का इस्तेमाल करना भी अच्छे से आता है. मुझे लगता है कि आने वाला वक़्त बहुत दिलचस्प होगा और भविष्य में भारतीय सिनेमा की तस्वीर बिलकुल बदलने वाली है.”

चौहान के लिए ये भी कम गौरव की बात नहीं कि बतौर निर्देशक ये उनकी पहली फ़िल्म है.

अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को उनकी ये फ़िल्म क्यों पसंद आई, इस सवाल के जवाब में संजय चौहान ने बीबीसी को बताया, “इस फ़िल्म की कहानी काफ़ी इंटरनेशनल किस्म की है. इस फ़िल्म की संवेदनाएँ अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के क़रीब हैं. बहुत हद तक ये हॉलीवुड सिनेमा से ज़्यादा क़रीब थी. मैंने इस फ़िल्म में बॉलीवुड फॉर्मूला से बचने की कोशिश की थी. मसलन इसमें कोई बे-सिरपैर की घटनाएं नहीं घटतीं.”

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X