..................... Lahore 1947- सनी देओल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेगी 90 के दशक की ये हसीना? Lahore 1947- Preity Zinta make a comeback on the big screen with Sunny Deol? - Hindi Filmibeat

Lahore 1947- सनी देओल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेगी 90 के दशक की ये हसीना?

sunny deol, preity zinta

फिल्म गदर 2 से धमाकेदार वापसी करने वाले सुपरस्टार सनी देओल ने अब रुकने से इंकार कर दिया है। पता चला है कि सनी देओल अब कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनेंगे। ऐेसे में एक फिल्म को लेकर खबरें हैं जिसका नाम लाहौर 1947 बताया जा रहा है।

सनी देओल के साथ इस फिल्म में एक एक्ट्रेस की वापसी भी होगी। जी हां, ये अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि प्रीति जिंटा है जिन्होने सनी देओल के साथ कई सुपरहिट्स दी हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

देखने वाली बात होगी कि फिल्म को लेकर अपडेट्स कब आती हैँ। इंडिया टुडे की मानें तो बीते दिन अभिनेत्री को मुंबई के एक स्टूडियो से बाहर निकलते देखा गया, जहां वह लुक टेस्ट के लिए गई थीं। इसके बाद ही चर्चा शुरु हुईं थीं की प्रीति जिंटा सनी देओल के साथ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो रही हैं।

आमिर खान करेंगे प्रोड्यूस

सनी देओल की ये फिल्म लाहौर 1947 के प्रोडक्शन की बात करें तो इसको आमिर खान प्रोड्यूस करने वाले हैं। ये देखना भी काफी शानदार होगा कि दोनों सितारे एक दूसरे के साथ नजर आएंगे। हालांकि फिल्म कैसी होगी और ये कितनी कमाई करेगी ये तो आने वाला वक्त ही तय करने वाला है। सनी देओल ने फिलहाल इसपर बात नहीं की है।

प्रीति और सनी ने किया कई फिल्मों में काम

ऐसा पहली बार नहीं है जब सनी देओल और प्रीति जिंटा एक दूसरे के साथ काम करने वाले हैं। इन दोनों ने कई शानदार फिल्में दी हैं। आखिरी बार दोनों को भैया जी सुपरहिट में देखा गया था। इसके अलावा दोनों ने 'हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' और 'फर्ज' जैसी फिल्मों में काम किया है। एक दौर था जब दोनों को एक साथ काफी पसंद किया जाता था।

Read more about: sunny deol preity zinta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X