Just In: लगान, सरफरोश जैसी फिल्मों के एक्टर का लंबी बीमारी के बाद निधन
लगान, सरफरोश, सत्ता जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले एक्टर श्रीवल्लभ व्यास का लंबी बीमारी के बाद, 60 साल की उम्र में, रविवार शाम, जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया।
व्यास काफी समय से लकवाग्रस्त थे। फिल्मों के अलावा, उन्होंने टीवी पर भी काफी काम किया था। लंबी बीमारी के बाद, इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

गौरतलब है कि 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ही व्यास को लकवा मार गया था। इसके बाद, सिने एंड टीवी एसोसिएशन ने फंड होने के बावजूद उनकी कोई मदद नहीं की।
एक्टर अरूण बाली ने उन्हें 10 हज़ार की मदद की और गजेंद्र चौहान ने 50 हज़ार का चेक दिया जिसे व्यास के परिवार ने लेने से इंकार कर दिया
बाद में इरफान खान, मनोज बाजपेयी और आमिर खान जैसे कलाकार, व्यास की मदद के लिए आगे आए और उनके इलाज का खर्चा उठाया। इलाज के लिए ही उनका परिवार जयपुर शिफ्ट हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications