आमिर खान के को-स्टार रघुवीर यादव मुश्किलों में- पत्नी ने मांगा तलाक और 10 करोड़ का गुजारा भत्ता

By Varsha Verma

एक्टर आमिर खान के को-स्टार रघुवीर यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि उनकी 32 साल पुरानी शादी टूटने के कगार पर है। ऐसा इसीलिए क्योंकि, उनकी पत्नी ने उनपर तमाम आरोप लगाए हैं। इसे लेकर 'पीपली लाइव' और 'लगान' फिल्म एक्टर रघुवीर यादव एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इतना ही नहीं, पत्नी पूर्णिमा खरगा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यही नहीं, उन्होंने अभिनेता से 10 करोड़ रुपये के गुजारा भत्ते की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट में दायर याचिका में एक्टर की पत्नी का कहना है कि रघुवीर के बुरे व्यवहार के चलते वह इस शादीशुदा जिंदगी से परेशान हो गई हैं। साथ ही उन्होंने धोखा देने और शादीशुदा जिंदगी में कलेश की वजह को भी याचिका में लिखा है। उन्होंने एक्टर पर आरोप लगाया है कि वह क्रूरतापूर्ण व्यवाहर करते हैं इसीलिए वह तलाक लेना चाहती हैं।

Raghubir Yadav wife files divorce

10 करोड़ के गुजारा भत्ते की मांग
कोर्ट में याचिका डाल पत्नी पूर्णिमा ने तलाक मांगा है। साथ ही 1 लाख रुपये के इंटर्म मेंटेनेंस और 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है।

70 वर्षीय रघुवीर यादव और पूर्णिमा का 30 साल का बेटा है जो अपनी मां संग रहता है। बताया जा रहा है कि दोनों अलग अलग रह रहे थें। डिवॉर्स की खबरों पर एक्टर का फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पूर्णिमा इंटरनेशनल डांसर रह चुकी हैं। दिल्ली के एनएसडी में दोनों की पहली बार मुलाकात हुई। दोनों ने 6 महीने बाद शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1955 में रघुवीर यादव ने तलाक की अर्जी लगाई थी लेकिन कई साल बाद इसे वापस ले लिया था।

रघुवीर यादव की फिल्में
रघुवीर यादन को लगान, पीपली लाइव जैसे कई फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा टी वी सीरीयल मुंगेरीलाल के हसीन सपने में भी वह नजर आ चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X