मृत पति के फोटो के सामने पत्नी का डांस.. वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब इसकी आत्मा को भी मारेगी क्या

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लोग न जाने क्या- क्या करते रहते हैं। कोई मेट्रो में डांस करते नजर आता है तो कोई मारपीट करते। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला ने सारी हदें पार कर दी। इसे देख आप भी कहेंगे कि महिला ने मर्यादाओं को लांघ दिया है। वीडियो में महिला अपने मृत पति के फोटे के सामने डांस करते नजर आ रही है। वीडियो देख सब दंग रह गए।
वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरीके से एक महिला अपने पति के तस्वीर के सामने डांस करते नजर आती है। डांस करते वक्त बैकग्राउंड मे 'तू नहीं ये रूत ये हवा क्या करूं...' गाना बज रहा है। महिला को इस तरह से शोक मनाते हुए देख आप भी हैरान हो जाएंगे।
ऐसा लग रहा है जैसे कि ये विलाप न करके रील बनाने के लिए ये पूरा सेटअप तैयार किया गया है। जो देखने में बहुत ही फनी लग रहा है। वीडियो को देख लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही, लाइक और शेयर भी करने में लगे हैं।
वायरल हो रहे क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर @ladyofequality नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को अब तक लाखो लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है। इसे देख एक यूजर ने कमेंट किया- थम जा बहन अब और तांडव मत कर। दूसरे ने कमेंट में लिखा- तेरी इन्हीं हरकतों की वजह से उसकी तस्वीर पर हार चढ़ गया। तीसरे ने कहा - पगली अब क्या उसकी आत्मा को भी मारेगी क्या? वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- उस बेचारे को दबाकर मार डाली और तांडव कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications