रील के चक्कर में तार तार कर दी वर्दी की इज्जत, प्लेटफॉर्म से महिला पुलिस का ऐसा वीडियो वायरल!

Lady Police Dance Video- रेलवे स्टेशन पर लोग आपको अक्सर रील्स बनाते हुए मिल जाएंगे। ये सिलसिला दिल्ली मेट्रो से शुरु हुआ है और अब हर जगह पहुंच गया है। लेकिन इस बार कुछ सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
अब रेलवे प्लेटफॉर्म से एक महिला पुलिस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। जी हां, इस महिला ने वर्दी पहनी है और चश्मा भी लगाया हुआ है। हालांकि ये तय नहीं है कि किसी ने रील्स के चक्कर में वर्दी पहनी है या वो सच में कोई पुलिस ऑफिसर है।
वीडियो में ये महिला नेहा कक्कड़ के गाने 'कलियों जैसे हुस्न है पाया' में धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इडियट्स इन मेट्रो नाम के एक पेज ने लिखा है, ''ये देख कर तो रेलवे स्टेशन पर क्राइम करने का मन जरूर करेगा।''
इसके बाद कुछ लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। एक ने लिखा, ''ये कौन सी पुलिस है भाई।'' एक ने लिखा, ''लग रहा है असम पुलिस है।'' एक ने लिखा, ''टैलेंटेड पुलिस ऑफिसर।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं और लगातार बात कर रहे हैं।
वायरल वीडियोज की बात करें तो रेलवे स्टेशन के अलावा पिछले कुछ वक्त में मेट्रो में लड़ाई झगड़ों और रोमांटिक वीडियो भी तेजी से वायरल हुई है। कुछ लोगों की तो मेट्रो की डांस रील भी वायरल हुई हैं। इसके बाद में लोगों ने इस पर कड़ी सख्ती भी जताई है। हाल ही एक लड़की को डांस करते देखा गया था।
इस लड़की को देख हर किसी को सपना चौधरी की याद आ रही है और इसके कॉन्फिडेंस को देखकर भी लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए पुलिस ऑफिसर का ये डांस वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications