आमिर के लिए लकी है 25 दिसंबर

By Staff

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के लिए दिसम्बर को भाग्यशाली कहा जा सकता है। अभिनेता की शुक्रवार को प्रदर्शित हुई फिल्म '3 इडियट्स" को समीक्षाओं में अच्छा बताया गया है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता हासिल कर रही है।

आमिर की फिल्म 'तारे जमीं पर" और 'गजनी" भी क्रमश: 2007 और 2008 के दिसम्बर महीने में ही प्रदर्शित हुई थीं और इन फिल्मों ने भी सफलता हासिल की थी। '3 इडियट्स" के वितरक रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट ने 2,000 प्रिंट्स के साथ यह फिल्म प्रदर्शित की है।

रिलायंस बिग पिक्चर्स के घरेलू वितरण प्रमुख कमल ज्ञानचंदानी ने कहा कि दर्शकों ने फिल्म का अच्छा स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम छह बजे फिल्म का पहला शो चला था और इस शो में क्रिकेट मैच होने के बावजूद अच्छी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

आमिर की 21 दिसम्बर 2007 को प्रदर्शित हुई फिल्म 'तारे जमीं पर" ने भी सफलता हासिल की थी। आमिर इस फिल्म के अभिनेता और निर्देशक दोनों थे और इस फिल्म ने 37 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया था।

सुपरहिट फिल्म 'गजनी" 25 दिसम्बर 2008 को प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में घरेलू व्यवसाय के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदर्शन के दो सप्ताह से भी कम समय में दो करोड़ रुपये का व्यवसाय किया था।

यद्यपि आमिर ने अपनी फिल्में दिसम्बर में प्रदर्शित करने के संबंध में कोई अंधविश्वास होने से इंकार किया है। फिल्म के प्रदर्शन से पहले आमिर ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं '3 इडियट्स" से मुझे तीसरी बार भी सफलता मिलेगी लेकिन इसके प्रदर्शन का समय सुनियोजित कार्यक्रम की अपेक्षा एक संयोग है। मैं अंधविश्वासी नहीं हूं। 'गजनी" का प्रदर्शन अक्टूबर में होना था पर चूंकि मुझे कुछ चोटें आई थीं इसलिए इस फिल्म का प्रदर्शन दिसम्बर के लिए स्थगित कर दिया गया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X