10 साल के बच्चे ने महिला इंफ्लुएंसर के प्राइवेट पार्ट पर मारा हाथ, कैमरे में कैद हुई घिनौनी हरकत, Video!

Lady Influencer Molestation Video- सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं जो कि आपको हिला कर रख देते हैं। ये वीडियो सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि आखिर समाज कहां जा रहा है।
बड़े तो बड़े आज कल बच्चे भी अश्लील हरकतें करने से बाज नहीं आते हैं। इस वक्त भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो में फूट फूटकर रोती महिला इंफ्लुएंसर बता रही हैं कि कैसे सरेराह उसके साथ बदतमीजी हुई है।
ये बदतमीजी करने वाला कोई बड़ा व्यक्ति नहीं बल्कि 10 साल का एक बच्चा है। महिला ने ब्लॉग बनाते हुए रास्ते से आ रही होती है कि तभी कुछ ऐसा होता है कि आपको यकीन करना मुश्किल होगा।
लड़की ने बताई पूरी बात
वीडियो में लड़की कह रही है, ''आज तक जिंदगी में मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ है। आप लोगों को एक वीडियो दिखाती हूं, सच्ची में गाइज इतना बुरा लग रहा है मुझे। आप देखिए ये वीडियो।'' इसके बाद वो वीडियो प्ले होता है जिसमें महिला इंफ्लुएंसर के साथ बच्चे ने बदसुलूक की है।
इसके बाद इंफ्लुएंसर कहती है, ''आपने देखा वो रेड कलर के सर्कल में बच्चे का निशान। लोग उसको बच्चा बोल रहे थे लेकिन मैने तो खूब पीटा। जब मैं वीडियो बना रही थी तो वो साइकिल से सीधा जा रहा था लेकिन मुझे देखकर वो टर्न हो गया। उसने पहले मुझे चिढाया और हाथ मारकर साइकिल स्पीड से लेकर चला गया। मेरा दिमाग काम नहीं कि मेरे साथ आखिर हुआ क्या। अब बोलो मैं क्या बोलूं मैं किसी को बोलने लायक नहीं हूं। लोगों ने सपोर्ट नहीं किया बच्चा कहकर लेकिन कुछ लोगों बोले और उसको मारा भी।''
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई ऐसे लोग हैं जो कि बच्चे को ट्रोल कर रहे हैं लेकिन कुछ का कहना है कि वो ड्रामा कर रही है और फेमस होने के लिए बच्चे को बदनाम कर रही है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..
An Instagram user, @nehabiswal120, has reported facing sexual harassment in BTM Layout, Bengaluru. She claims that while she was walking down the street, a boy on a bicycle approached her, greeted her with a "hi," and then inappropriately touched her before quickly fleeing the… pic.twitter.com/R6qXDnVUc8
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) November 6, 2024


Click it and Unblock the Notifications