शाहरूख के प्रीमियर शो में नहीं आएंगी लेडी गागा

शारूख ने अपनी फिल्म के छम्मक छल्लों सॉग मे एकॉन से गाना गवाया है, यह गाना आज कल सबका फेवरेट बन चुका है। शाहरूख एकॉन की तरह गागा से भी अपनी ड्रीम फिल्म में गाना गवाना चाहते थे।
इस बारे में शाहरूख का कहना है कि हम गागा के मैनेजर से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, कि गागा रॉ वन के लिए गाएं और इसके इवेंट में भी हिस्सा लें लेकिन हमारी बात अभी तक नहीं हो पायी है। हम आपको बता दें कि शाहरूख की यह फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, शाहरूख ने इस फिल्म का प्रीमियर शो लंदन में आयोजित किया है।


Click it and Unblock the Notifications











