शाहरूख, लेडी गागा से बात कर अपना सपना करेंगे पूरा

लेकिन अब लगता है कि शाहरूख खान की ये इच्छा अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। जी हां लेडी गागा भारत आ रही हैं और बादशाह शाहरूख इस मौके को अपने हाथ से गवाना नहीं चाहते उन्होंने पॉप गायिका के साथ एक चैट शो करने की प्लानिंग कर ली है।
शाहरूख अपने चैट शो में पॉप गायिका के साथ खास बातचीत रिकॉर्ड करेंगे, जो कि प्रीति जिंटा के टॉक शो मे दिखाया जाएगा। इस शो का प्रसारण नवम्बर में किया जाएगा।
इस शो के माध्यम से उनके फैन्स अपनी फेवरेट सिंगर को और भी अच्छे से जान सकेंगे। उनके कैरियर, उनकी लाइफ से रिलेटेड सारी बातें जो अब तक कोई नहीं जानता है, शाहरूख जल्द ही अपने चैट शो पर ब्रेक करेंगे।
इ थना ही नहीं गागा के 25 लकी फैन्स को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने और उन्हें करीब से देखने और समझने का चांस भी मिलेगा। हम आपको बता दें कि लेडी गागा भारत में पहली बार होने जा रहे फॉर्मूला वन रेस के थीम सॉन्ग की प्रस्तुति देने के लिए दिल्ली आ रही हैं। उनकी प्रस्तुति 30 अक्टूबर को होगी।


Click it and Unblock the Notifications











