ले़डी गागा के सेक्स टॉय माइक ने मचाया बवाल

Lady Gaga
लेडी गागा का शो हो और बवाल ना मचे भला ऐसा हो सकता है क्या? फार्मूला 1 में अपनी खूबसूरत आवाज का जादू बिखेरने आयीं पॉप सिंगर लेडी गागा ने जब से भारतीय धरती पर कदम रखा था तब से ही वह काफी संभल-संभल कर पेश आयीं लेकिन कहते हैं ना विवादों से उनका चोली-दामन का साथ है। फार्मूला वन के फाइनल की शाम को रंगीन बना कर लेडी गागा अपने वतन चली गयीं लेकिन अपने पीछे छोड़ गयीं ना सुलझने वाला बवाल।

हुआ यूं कि गागा ने अपने गाने के लिए जिस माइक का प्रयोग किया था उसकी आकृति बिल्कुल सेक्स टॉय की तरह थी जिसे लेकर लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया है। इस बार देशी ही नहीं विदेशी मीडिया ने भी उनकी आलोचना की है। ब्रिटिश दैनिक डेली मेल ने गागा के माइक को अश्लील बताया है। हालांकि माइक पर आलोचना झेल रही गागा को शो के दौरान अपनी पोशाक और सुरों के लेकर तारीफ भी की जा रही है। गौरतलब है कि उस समय गागा ने भारतीय और मॉर्डन ड्रेस से मिलती-जुलती पोशाक पहनी थी।

और वो जब भारत में मीडिया के सामने पहली बार मुखातिब हुई थीं तो उन्होंने अपने बालों को तिरंगे के रूप में रंगा हुआ था। और उनकी पोशाक भी भारतीय कपड़ो से मिलती हुई थी। लेकिन अफसोस गागा के जाते-जाते बवाल मच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी गागा के पोशाकों को उनके शो के दौरान कई बार अश्वील करार दिया गया है। देखते हैं कि गागा इस बार अपनी क्या सफाई पेश करती हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X